menu-icon
The Bharatvarsh News

मोहम्म्मद शमी पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- अच्छा खिलाड़ी लेकिन..

मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनके वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन पर कहा, वो अच्छे क्रिकेटर हैं, काश अच्छे आदमी भी होते.

Calendar Last Updated : 17 November 2023, 04:09 PM IST
Share:

आईसीसी विश्व कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी चर्चा में हैं. हाल ही में हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए विश्वकप सेमीफाइनल मैच में वो सात विकेट हासिल कर के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने विकेट झटकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. देश-विदेश में मोहम्मद शमी की काफी तारीफ हो रही है. लेकिन इसी बीच उनकी पत्नी हसीं जहां का बयान सामने आया है। उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ अपने खराब वैवाहिक जीवन के बारे में कहा कि, "वो अच्छे क्रिकेटर हैं, काश अच्छे आदमी भी होते."

निजी जीवन को क्रिकेट से न जोड़ा जाए

हसीं जहां ने अपने और मोहम्मद शमी के संबंधों को लेकर कहा कि, उनके और शमी के निजी संबंधों को उनके करियर के साथ नही जोड़ा जाना चाहिए. क्योंकि उनका करियर उनके निजी जीवन के रिश्ते से बेहद अलग है.

हसीं जहां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, " कितना अच्छा होता अगर मैं, मेरी बेटी और वो मिलकर अच्छी जिंदगी जी पाते. लेकिन उनके गलत व्यवहार और लालच की वजह से ऐसा नहीं हो सकता है"

मोहम्मद शमी पर लगाया गाली-गलौज का आरोप

हसीं जहां ने मोहम्मद शमी पर बड़े आरोप लगाएं है. उन्होंने शमी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मेरे बारे में जानबूझ नेगेटिव बातें फैलाई जाती हैं. उन्होंने शमी पर अपने पैसे का इस्तेमाल कर के उन्हें परेशान करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, शमी के पास पूरी एक टीम है जो लगातार उनके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करती है. उन्होंने आगे कहा कि, कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है कि हम साथ रह सकते लेकिन शमी के गंदे दिमाग और लालच की वजह से ऐसा नहीं हो सकता है.

सम्बंधित खबर

Recent News