menu-icon
The Bharatvarsh News

सफर बना आखिरी रास्ता चंबा की वादियों में घूमते ही खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 8 लोगों की गई जान

चंबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है. दुर्गम चुराह उपमंडल में पर्यटकों से भरी एक एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई

Calendar Last Updated : 31 May 2026, 01:02 PM IST
Share:


हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले से एक बहुत ही दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां के दुर्गम चुराह उपमंडल में पर्यटकों से भरी एक एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस भयानक हादसे में छत्तीसगढ़ के दो परिवारों के 7 सदस्यों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई. यह दुखद घटना 29 मई की आधी रात को बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर हुई. राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

होटल वापस न लौटने पर खुला राज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले दो परिवारों के सात लोग हिमाचल की वादियों में घूमने आए थे. वे चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के एक होटल में ठहरे हुए थे. 29 मई की सुबह वे सभी साच पास की ओर साइटसीइंग के लिए निकले थे. योजना के अनुसार उन्हें उसी शाम तक डलहौजी के होटल में वापस लौटना था.

कैसे शुरू हुआ तलाश

पर्यटक के मोबाइल फोन आउट ऑफ रीच आने लगे. होटल प्रबंधन वालो को अनहोनी की आशंका होने लगी। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया. होटल की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मोबाइल लोकेशन व रूट के आधार पर तलाश शुरू की गई.

खाई इतनी गहरी कि उड़ गए गाड़ी के परखच्चे

खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पर्यटकों की एर्टिगा कार मुख्य सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट नीचे गहरी खाई में जमींदोज हो चुकी है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दुर्घटनास्थल एक बहुत ही दुर्गम और संकरा क्षेत्र है. जिसके चलते रेस्क्यू टीमों को वहां तक पहुंचने में लंबा वक्त लगा.

हंसते-खेलते परिवार की मौत

खाई की गहराई और मलबे की स्थिति को देखते हुए कार में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की कोई संभावना नहीं बची थी. इस भीषण सड़क हादसे ने छत्तीसगढ़ के दो हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. 

 एक ही महीने के भीतर दूसरा बड़ा हादसा

चंबा जिले की घुमावदार और संकरी सड़कों पर पर्यटकों के साथ एक ही महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा और दर्दनाक हादसा है. इससे पहले 10 मई की रात को भटियात उपमंडल के ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर बारिश के दौरान एक इनोवा गाड़ी खाई में गिर गई थी. उस हादसे में गुजरात के 6 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. पहाड़ी रास्तों पर लगातार होते ये हादसे कहीं न कहीं सुरक्षा और दुर्गम मार्गों पर ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की गंभीर चेतावनी दे रहे हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News