menu-icon
The Bharatvarsh News

बंगाल की खाड़ी में आने वाले तूफान को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, 80 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Cyclone Michaung:आईएमडी ने इस संबंध में आज यानि बुधवार को अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मौसम में बदलाव होने वाला है, जो भारी तूफान का रूप ले सकता है.

Calendar Last Updated : 29 November 2023, 03:29 PM IST
Share:

Cyclone Michaung:भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. बता दें कि बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी और उससे सटे हुए दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर काम दवाब का क्षेत्र अब काम दवाब वाले इलाके में पूरी तरह से तब्दील हो गया है. इसकी वजह से चक्रवती तूफान आने का खतरा बढ़ता जा रहा है. आईएमडी ने इस संबंध में आज यानि बुधवार को अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मौसम में बदलाव होने वाला है, जो भारी तूफान का रूप ले सकता है. 

मौसम विभाग के अनुसार जिस तरह के हालात बने हुए हैं, इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके पश्चिम- उत्तर- पश्चिम दिशा की और बढ़ने की उम्मीद है. ये मौसमी हालात 30 नवम्बर तक बंगाल की  खाड़ी के दक्षिण में एक गहरे दबाव वाला क्षेत्र बन जाएंगे. यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि इससे और अधिक मजबूती मिलेगी, वहीं अगले 48 घंटों के अंदर दक्षिण- पश्चिम और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल कि खाड़ी के ऊपर ये चक्रवती तूफान 'माइचौंग' में बदल जाएगा. 

बारिश होने का भी जताया गया अनुमान 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आईएमडी ने ये भी बताया है कि निकोबार द्वीप समूह के अधिकत्तर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होंने की उम्मीद जताई गई है. वहीं 29 नवम्बर से 1 दिसंबर के बीच निकोबार द्वीप समूह में भारी से भी  भारी  वर्षा देखने को मिल सकती है. अंडमान द्वीप समोह के अधिकत्तर स्थानों पर हल्की से मध्यम भरीक्ष होने की संभावना है. साथ ही 30 नवम्बर को भारी वर्षा देखने को मिल सकती है. 

तेज रफ्तार हवाओं का भी अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं, जिनके 45 किलो मीटर प्रतिघंटे तक पहुंचने के भी अनुमान है. दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इन हवाओं के 29 नवम्बर को चलने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 39 नवम्बर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज गति से हवाएं चल सकती हैं. वहीं 1 दिसंबर तक इन हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. 2 दिसंबर को ये हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News