menu-icon
The Bharatvarsh News

Independence Day 2023: एंटी ड्रोन, AI की मदद चेहरे की पहचान, 10 हजार पुलिसकर्मी… स्वतंत्रा दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Independence Day 2023: कल यानी मंगलवार को 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस) मनाया जाएगा.  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में कड़े सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. अधिकारियों ने सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि, 15 अगस्त के दिन राजधानी दिल्ली सुरक्षित रहे और लोगों को आवागमन करने में कोई परेशानी […]

Calendar Last Updated : 14 August 2023, 11:02 AM IST
Share:

Independence Day 2023: कल यानी मंगलवार को 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस) मनाया जाएगा.  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में कड़े सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. अधिकारियों ने सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि, 15 अगस्त के दिन राजधानी दिल्ली सुरक्षित रहे और लोगों को आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए शहर भर में 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा अन्य अधिकारी भी मौके पर तैनात रहेंगे.

स्वतंत्र दिवस पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा इंतजाम-

पुलिस उपायुक्त जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के समारोह की सुरक्षा प्रभारी होने पर दिल्ली पुलिस को गर्व है. वहीं पूरे दिल्ली में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 15 अगस्त के दिन  शहर भर में 10 हजार पुलिस अधिकारियों को मुख्य आयोजन स्थल लाल किला और कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग पर सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे.

चेहरे की पहचान के लिए ली जाएगी AI की मदद-

अधिकारियों में बताया कि तैनात सुरक्षाकर्मी की टीमों में एंटी सेबोटेज इन्वेसिगेशन एक्सेस कंट्रोल एंड एंटी टेररिस्ट स्कवॉड शामिल होंगे. इसके अलावा आतंकी तत्वों पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जाएगी जो चेहरे की पहचान करेगी.

आपको बता दें कि 15 स्वतंत्रता दिवस के दिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 13 अगस्त से भारी वाहनों को राजधानी में एंट्री पर रोक लगा दी गई है.  इसके अलावा बॉर्डर पर निगरानी रखने और खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए जवानों की तैनाती की गई है. वहीं जरूरी जगहों पर वाहनों पर रोक लगा दी गई है. डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि, पिछले दो महीनों से संदिग्ध चीजों और व्यक्तियों की जांच के लिए शहर भर में हर चौराहे पर वाहनों की जांच की जा रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News