menu-icon
The Bharatvarsh News

International Yoga Day: CM की योगशाला में 15,000 ने किया योग, मान ने 1 दिन पहले लगाया योगा कैंप

International Yoga Day: आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। विश्व योग दिवस से ठीक 1 दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह 6:30 बजे योगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगभग 15,000 योगियों ने एक साथ योग किया। इस योगशाला में पूरे पंजाब से […]

Calendar Last Updated : 21 June 2023, 01:19 PM IST
Share:

International Yoga Day: आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। विश्व योग दिवस से ठीक 1 दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह 6:30 बजे योगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगभग 15,000 योगियों ने एक साथ योग किया। इस योगशाला में पूरे पंजाब से लोग आए थे।

योगशाला का आयोजन पीएपी मुख्यालय के खेल मैदान में हुआ। शासन की तरफ से मैदान में योग गुरु को नजदीक से देखने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का ब्योरा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान 1 दिन पहले सोमवार शाम 5:00 बजे ही जालंधर पहुंच गए थे।

जिला एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को रिफ्रेशमेंट और टी-शर्ट भी दी गई। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने योगियों को संबोधित किया।

सम्बंधित खबर

Recent News