menu-icon
The Bharatvarsh News

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अस्पताल से दिखाई बेटे की पहली तस्वीर

इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth) माता-पिता बन गए है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. बच्चे के जन्म के बाद इशिता और वत्सल का परिवार खुश है. कई कलाकार इशिता और वत्सल को बधाइयां दे रहे हैं. वत्सल सेठ ने अपने बच्चे की पहली […]

Calendar Last Updated : 20 July 2023, 07:05 PM IST
Share:

इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth) माता-पिता बन गए है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. बच्चे के जन्म के बाद इशिता और वत्सल का परिवार खुश है. कई कलाकार इशिता और वत्सल को बधाइयां दे रहे हैं.

वत्सल सेठ ने अपने बच्चे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. तस्वीरों में इशिता अपने बच्चे को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं. जिसमें वत्सल भी नजर आ रहें हैं. हालांकि वत्सल ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, लेकिन अभी तक उसके चेहरे की पहचान नहीं हो पाई है. वत्सल ने उनके स्वस्थ होने की कामना करने वाले सभी फैंस को शुक्रिया दिया है.

इशिता और वत्सल ने मार्च में गर्भावस्था की घोषणा की थी. तब से इशिता ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर की है. कुछ दिन पहले इशिता के डिनर का भी आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में इशिता और वत्सल के परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए. तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

बता दें कि एक ही सीरियल में में काम करने के दौरान इन दोनों को प्यार हो गया. इसके बाद कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली. यह जोड़ा 28 नवंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंध गया.

इन दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा काम किया है. इशिता दत्ता ने दृश्यम और दृश्यम-2 में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाया था. वत्सल सेठ एक फिल्म में अजय देवगन के ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार भी निभा चुके हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News