menu-icon
The Bharatvarsh News

Jammu Kashmir: अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के मनसूबे पाल रहे 5 आतंकियों को सेना ने किया गिरफ्तार

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को गरफ्तार कर लिया. आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे. पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर कश्मीर के खाग इलाके में आतंकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। वह अमरनाथ यात्रा में खलल डालना चाहते थे. आतंकी भाटनगान खाग के आस-पास […]

Calendar Last Updated : 12 July 2023, 07:32 PM IST
Share:

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को गरफ्तार कर लिया. आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे. पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर कश्मीर के खाग इलाके में आतंकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। वह अमरनाथ यात्रा में खलल डालना चाहते थे.

आतंकी भाटनगान खाग के आस-पास के निवासी बताए जा रहे हैं. उनकी पहचान भाटनगान खाग के निवासी रोउफ अहमद वानी, भाथीपुरा खाग के हिलाल अहमद मलिक और शौकत अली डार, नोरोज बाबा खाग के तौफिक अहमद डार और डार मोहल्ला नवरोज बाबा खाग के दानिश अहमद डार के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक ये आतंकी अमर नाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से काम कर रहे थे. च में पता चला है कि ये आतंकी सेना के जवानों पर हमला और अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ये प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं.उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है जिन्हें मामले में आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. आतंकियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News