menu-icon
The Bharatvarsh News

बेंगलुरु भगदड़ के बाद KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, आरसीबी पर FIR

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई.एस. जयराम ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. शुक्रवार रात को KSCA अध्यक्ष रघुराम भट को भेजे ने पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी.

Calendar Last Updated : 07 June 2025, 11:47 AM IST
Share:

KSCA on Bengaluru Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए. 4 जून को घटे इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया. 

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई.एस. जयराम ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. शुक्रवार रात को KSCA अध्यक्ष रघुराम भट को भेजे पत्र में दोनों अधिकारियों ने कहा कि पिछले दो दिनों की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण, हालांकि हमारी भूमिका सीमित थी फिर भी नैतिक जिम्मेदारी के चलते हमने अपने पद छोड़ने का फैसला किया.

कई के खिलाफ मामला दर्ज 

बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की. RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को शुक्रवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया, जब वह दुबई जाने की तैयारी में थे. इसके अलावा, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए के तीन कर्मचारी सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंतको भी गिरफ्तार किया गया. ये गिरफ्तारियां सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने कीं. सोसले ने अपनी गिरफ्तारी को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी है. भगदड़ में घायल 21 वर्षीय वेणु ने RCB, KSCA और डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ नई FIR दर्ज की. वेणु ने लापरवाही और खराब भीड़ प्रबंधन का आरोप लगाया. इससे पहले, कब्बन पार्क पुलिस ने भी RCB, KSCA और डीएनए के खिलाफ दो FIR दर्ज की थीं. FIR में गैर-इरादतन हत्या और आपराधिक लापरवाही के आरोप शामिल हैं.

कर्नाटक सरकार और RCB की प्रतिक्रिया

कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता पूर्व हाईकोर्ट जज जॉन माइकल कुन्हा करेंगे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु ने एक्शन लेते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. RCB ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के लिए 'RCB Cares' फंड की घोषणा की है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने सुरक्षा व्यवस्था में चूक की बात कही. कर्नाटक हाईकोर्ट ने KSCA अधिकारियों को 16 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है. विपक्षी दल BJP ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के इस्तीफे की मांग की है.

सम्बंधित खबर

Recent News