menu-icon
The Bharatvarsh News

भारतीय क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस जर्सी के रंग पर भड़की ममता बनर्जी, बोलीं - हर चीज का भगवाकरण हो रहा है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस जर्सी के भगवा रंग होने पर आपत्ति जताई है. कहा - बीजेपी न केवल जर्सी बल्कि मेट्रो स्टेशन को भी भगवा रंग में रंग रही है.

Calendar Last Updated : 18 November 2023, 11:10 AM IST
Share:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी के भगवा रंग के होने पर सवाल उठाया है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सबकुछ गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है. हालांकि भाजपा की ओर से भी ममता के इस बयान पर पलटवार किया गया. भाजपा ने कहा कि ममता ने तो पूरे कोलकाता को नीले और सफेद रंग में रंग दिया है.

अब हर चीज का नाम सिर्फ नमो के नाम पर रखा जा रहा है

दरअसल कोलकाता में एक उद्घाटन समारोह के अवसर पर ममता बनर्जी ने कहा कि, "अब सब कुछ भगवा हो रहा है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे पूरा विश्वास है कि वो विश्वविजेता बनेंगे...लेकिन वे पहले नीली जर्सी पहनते थे पर अब जब वो अभ्यास करते हैं तो उनकी जर्सी का रंग भगवा हो गया है."

उन्होंने भाजपा पर हर चीज का भगवाकरण करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशन को भी भगवा रंग में रंगा जा रहा है. यहां तक कि अब हर चीज़ का नाम सिर्फ नमो के नाम पर रखा जा रहा है.

ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आगे कहा कि हमने एक बार देखा था कि मायावती ने अपनी मूर्ति बनवाई है लेकिन इसके बाद मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना. लेकिन भाजपा में लागातार इस तरह की नौटंकी जारी है. यह देश जनता का है, न कि सिर्फ एक पार्टी का.

भाजपा ने दिया जवाब

ममता बनर्जी के इन बयानों के बाद भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया है. भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने ममता पर हमला करते हुए कहा कि जब वो कहती हैं कि टीम इंडिया का भगवाकरण हो गया है तो फिर वो उस तिरंगे के बारे में क्या कहेंगी जिसमें भगवा रंग सबसे ऊपर आता है. वहीं भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि नीदरलैंड के क्रिकेटर भी गेरुआ पहनते हैं तो क्या नीदरलैंड भी हिंदू राष्ट्र बन गया? उन्होंने कहा कि ममता ने खुद पूरे शहर को नीले और सफेद रंग से रंग दिया है. अब मानता के लिए कोई मुद्दा बचा नहीं तो वो रंगों की राजनीति कर रही हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News