menu-icon
The Bharatvarsh News

Manipur Video: मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चीफ़ जस्टिस ने कहा- सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे

मणिपुर में खुलेआम बिना कपड़ों के परेड कराने का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें एक ही समुदाय की दो महिलाओं को बिना कपड़ों के परेड कराया गया. जिस वीडियो को लेकर देशभर में गुस्सा फूटता दिखाई दे रहा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत इस मामले पर संज्ञान लिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा “दो महिलाओं […]

Calendar Last Updated : 20 July 2023, 12:45 PM IST
Share:

मणिपुर में खुलेआम बिना कपड़ों के परेड कराने का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें एक ही समुदाय की दो महिलाओं को बिना कपड़ों के परेड कराया गया. जिस वीडियो को लेकर देशभर में गुस्सा फूटता दिखाई दे रहा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत इस मामले पर संज्ञान लिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा “दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो वास्तव में परेशान करने वाली घटना है. देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार को इस मामले पर जल्द ही कार्रवाई करनी चाहिए.ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है.” सीजेआई ने कहा ये संवैधानिक अधिकारों का हनन है, अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हम कार्रवाई हम करेंगे.

चीफ जस्टिस की हिदायत

आपको बता दें कि मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई करने के निर्देश दिया साथ ही कहा कि राज्य सरकार इस घटना की रिपोर्ट जल्द पेश करे. इस पूरे मामले की छानबीन के बाद जल्द ही सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगी.

CJI चंद्रचूड़ का बयान

जानकारी दें कि इस घटना को लेकर CJI चंद्रचूड़ ने कहा, “हमें इन तस्वीरों से धक्का पहुंचा है. हिंसा प्रभावित क्षेत्र में महिलाओं को सामान की तरह इस्तेमाल किया गया. हमें यह बताया जाए कि जो लोग इसके जिम्मेदार हैं, उन पर क्या कार्रवाई हुई.”

पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने भी मणिपुर हिंसा पर दुख जताया और कहा “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा. मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है. इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है. “पीएम मोदी ने राज्य के अंदर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने का आग्रह किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News