menu-icon
The Bharatvarsh News

Yamuna Pollution: घाटों पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप

Yamuna Pollution: केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "स्वच्छ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. जल के निकास को लेकर पूरी दिल्ली में अव्यवस्था फैली हुई है. सीवेज , कचरा और डिटर्जेंट सब कुछ यमुना में बहता है.

Calendar Last Updated : 18 November 2023, 12:35 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
  • यमुना के बढ़ते प्रदूषण को लेकर लगाए आरोप

Yamuna Pollution: देश में हिन्दू धर्म के आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल यानि शुक्रवार से हो गई है. इस बीच यमुना नदी के घाटों पर बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच टकरार शुरू हो गई है. इसी बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मुख्यमंत्री केजरिवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आगे 'दिल्ली के मालिक' अपने शीश महल से बाहर निकले होते तो उन्हें दिख जाता की यमुना जहां छठ पूजा होनी है, वह कितनी दूषित है. 

मीनाक्षी लेखी ने दी छठ की बधाई 

केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी मीडिया से बातचीत के दौरान छठ महापर्व की बधाई दी. इस दौरान उनसे यमुना नदी में बढ़े प्रदूषण को लेकर सवाल किया गया कि छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों को  गंदगी में खड़ा होने पड़ता है? इसके जवाब में लेखी ने कहा, "स्वच्छ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. जल के निकास को लेकर पूरी दिल्ली में अव्यवस्था फैली हुई है. सीवेज , कचरा और डिटर्जेंट सब कुछ यमुना में बहता है. लेखी ने आगे कहा कि सेप्टिक टैंक का कोई समाधान नहीं. गंदगी को नदी से अलग करने की कोई व्यवस्था नहीं है. दिल्ली की सारी गंदरी यमुना में बहाई जाती है. जो यमुना में प्रदूषण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है. 

दिल्ली की जिम्मेदारी जिसके हाथ में उसे कुछ नहीं पता: लेखी 

केन्द्रीय मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिनको दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनको इस समस्या के बारे में पता तक नहीं है. क्योंकि वह अगर अपने शीश महल से बाहर निकलते तो उनको यमुना की गंदगी का पता चलता. 

निर्जला उपवास के साथ छठ महापर्व की हुई शुरूआत  

नहाए खाए के साथ 36 घंटे के निर्जला उपवास के साथ छठ महापर्व की शुरूआत हो चुकी है. पहले दिन लौकी की सब्जी और चावल-दाल खाकर इस व्रत की शुरुआत व्रतियों ने की. वहीं सोमवार को पारण के साथ इस महापर्व का समापन होगा.

सम्बंधित खबर

Recent News