menu-icon
The Bharatvarsh News

Michaung Cyclone Update: दक्षिण में 'मिचौंग' तूफ़ान का खतरा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में स्कूल हुए बंद

Michaung Cyclone Update: आज आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने वाला है तूफ़ान

Calendar Last Updated : 04 December 2023, 08:59 AM IST
Share:

Michaung Cyclone Update: दक्षिणी राज्यों में आज-कल एक नए तुफान 'मिचौंग' का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विंभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये तूफ़ान आज यानी 4 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. तूफ़ान से बचने के लिए सरकार की ओर से साड़ी तैयारियां कर ली गयी हैं. राज्य सरकार ने इस तूफान से होने वाले संभावित खतरे से बचने के लिए कई एहतियाती कदम उठाये हैं. सरकार ने तटीय इलाकों के स्कूलों को बंद करा दिया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से मिलनाडु और पुडुचेरी के लिए बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही ये चक्रवाती तूफान पूर्वी तटीय क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है.सरकार ने प्राइवेट कंपनियों से कहा है कि वो कर्मचारियों से वर्क फ्राम हॉम कराएं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह चक्रवात ‘मिचौंग’ को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं. साइक्लोन को देखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने 144 ट्रेन कैंसिल कर दी हैं. 

प्रधानमंत्री ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन 

प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण में आने वाले तुफान  से बचने के लिए लोगों से सतर्क रहने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने  तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव प्रयासों में शामिल होने की अपील की है. साथ ही उन्होंने लोगो से स्थानीय प्रशासन की मदद करने का भी आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने बीजेपी मुख्यालय में जीत के बाद बोलते हुए तूफान के बारे में कहा कि ,''चक्रवात 'मिचौंग' पूर्वी तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में ये भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार निरंतर राज्य सरकारों के संपर्क में है और उनकी मदद कर रही है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  दिन में चक्रवात ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. 

110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है हवा 

भारतीय मौसम वि भाग ने तूफ़ान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' में तब्दील हो गया. तूफ़ान उत्तर की ओर बढ़ेगा और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए पांच दिसंबर को सुबह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंधप्रदेश तट को पार करेगा. इसके साथ भी इस चक्रवाती तूफान के कारण 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवा बह सकती है. 

सम्बंधित खबर

Recent News