menu-icon
The Bharatvarsh News

सरेआम पीट गए विधायक जी! पुलिस की मौजूदगी में वकील ने जड़ा थप्पड़; VIDEO VIRAL

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट की गई है. यह घटना पुलिस के सामने हुई, जहां जिला बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनके समर्थकों ने विधायक के साथ बुरा बर्ताव किया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Calendar Last Updated : 09 October 2024, 06:32 PM IST
Share:

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट की गई है. यह घटना पुलिस के सामने हुई, जहां जिला बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनके समर्थकों ने विधायक के साथ बुरा बर्ताव किया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो में दिखता है कि विधायक योगेश वर्मा सड़क पर आ रहे हैं. तभी अवधेश सिंह वहां पहुंचते हैं और विधायक को थप्पड़ मार देते हैं. इसके बाद विधायक भी गुस्से में आकर जवाबी हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अवधेश सिंह के समर्थक आकर विधायक के साथ मारपीट करने लगते हैं. वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत बीच-बचाव करते हैं और विधायक को सुरक्षित निकाल लेते हैं.

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़ा है मामला

इस मारपीट का मामला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि पिछले कई सालों से इन चुनावों में धांधली होती आ रही है. इस बार भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की जा रही थी, जिससे डेलीगेट और चेयरमैन के दावेदारों ने विरोध किया है.

पत्नी को चेयरमैन बनवाना चाहते हैं अवधेश सिंह

विधायक का कहना है कि अवधेश सिंह अपनी पत्नी को बैंक के प्रबंध समिति का चेयरमैन बनवाना चाहते हैं. उनकी पत्नी पहले भी इस पद पर रह चुकी हैं. बैंक में लगभग 10,000 शेयर होल्डर होते हैं, जो वोटिंग के जरिए डेलीगेट और चेयरमैन चुनते हैं. नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होनी थी और नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है. 11 अक्टूबर को अंतिम सूची प्रकाशित होगी और 14 अक्टूबर को मतदान होगा.

विधायक और अवधेश सिंह के बीच गुटबाजी

मारपीट की घटना के पीछे की वजह यह है कि चुनाव की तैयारी में देर रात तक कोई काम नहीं हुआ था. जब सदर एसडीएम बैंक परिसर पहुंचे और अधिकारियों से दस्तावेज मांगे, तो बैंक के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इस मुद्दे पर विधायक और अवधेश सिंह के बीच गुटबाजी साफ नजर आ रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News