menu-icon
The Bharatvarsh News

हसीन जहान का इंस्टा वीडियो हुआ वायरल, शमी के फैंस बोले- भाई आपसे खफ़ा है

Hasin Jahan Viral Video: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है जिसमें वो लता मंगेशकर के एक गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही है. इस वीडियो पर शमी के फैंस ने काफी कमैंट्स किया है.

Calendar Last Updated : 19 November 2023, 03:40 PM IST
Share:

Hasin Jahan Viral Video: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड की टीम के सात विकेट लेकर काफी चर्चा में आ गए थे. हर तरफ बस यही बात हो रही थी कि "शमी है तो क्या कमी है" सेमीफाइनल के मुकाबले के बाद से ही लगातार शमी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. लेकिन इस सब के बीच मोहम्मद शमी की पत्नी भी चर्चा में बनी हुई. लगातार शमी के खिलाफ बयान देकर उनकी पत्नी हसीन जहां भी सुर्ख़ियों में बनी रहती है. 
इसी सब के बीच अब इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल शमी की पत्नी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो लता मंगेशकर के सदाबहार गाने "मुझे देख कर तुम जरा मुस्कुरा दो" पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं. 

लोगों ने कहा- जब साथ थे तो आपने क़द्र नहीं की 

मोहम्मद शमी की पत्नी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसे लोग शमी से जोड़ कर देख रहे हैं. हालाँकि वीडियो में उनकी पत्नी ने कहीं भी शमी का जिक्र नहीं किया है. फिर भी लोग इसे शमी से जोड़ कर देख रहे हैं. यूज़र्स का कहना है कि अब जब पूरी दुनिया मोहम्मद शमी की तारीफ कर रही है तो उनकी पत्नी उन्हें लुभाने की कोशिश कर रही हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, "जब शमी आपके साथ थे तो आपने उनकी क़द्र नहीं की" 
 

लोगों का कहना है कि वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद चर्चा में बने हुए मोहम्मद शमी की पत्नी अब वापस उनके पास आना चाहती है. बता दें कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के वैवाहिक सम्बन्ध ठीक नहीं थे, जिसके बाद उन दोनों ने तलाक के लिए अर्ज़ी दी है. शमी की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलु हिंसा, मारपीट, प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. हालाँकि जांच में ये सारे आरोप बेबुनियाद पाए गए थे. 

 शमी के फैंस ने कहा- भाई आपसे खुश नहीं है 

मोहम्मद शमी के खिलाफ बयां देने के बाद से ही उनकी पत्नी ट्रोल हो रही है. यूज़र्स ने जमकर उनकी पत्नी के वीडियो पर कमेंट किये है. एक यूजर ने कमेंट किया कि "अब आप जिंदगी भर अकेली मुस्कुराती रहो, शमी  वापस नहीं आएंगे" तो वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, "शमी भाई अब नहीं पिघलेंगे, वो आपसे खफ़ा हैं" . एक और यूजर ने लिखा कि "मुझे पता है शमी भाई आपको यही गाना गा कर मनाते थे". 
बता दें कि इससे पहले भी शमी की पत्नी ने "तेरे नाम से ही दुनिया वाले मुझे जानेंगे" गाने पर रील बनायी थी. तब भी लोगों ने उस पर काफी कमैंट्स किया था.


शमी अच्छे खिलाडी हैं, काश अच्छे इंसान भी होते 

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. इसके साथ ही वो अपने और शमी के रिश्ते पर खुलकर बयान भी देती हैं. अभी हाल ही में जब मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लिया था उसके बाद उनकी पत्नी ने बयान दिया था कि "शमी अच्छे खिलाड़ी हैं, काश अच्छे इंसान भी होते। उनका निजी जीवन उनके करियर से बेहद अलग है".   
 

सम्बंधित खबर

Recent News