menu-icon
The Bharatvarsh News

उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए मोहिंदर भगत

पंजाब में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी दांव पेच का दौर जारी हो चुका है। जालंधर लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। जालंधर वेस्ट से बीजेपी के बड़े नेता और दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत ने शुक्रवार […]

Calendar Last Updated : 14 April 2023, 12:33 PM IST
Share:

पंजाब में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी दांव पेच का दौर जारी हो चुका है। जालंधर लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। जालंधर वेस्ट से बीजेपी के बड़े नेता और दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत ने शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) का दमन थाम लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें AAP की सदस्यता दिलाई।

सीएम की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। इस मौके पर चंडीगढ़ में सीएम मान के साथ-साथ पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने महेंद्र भगत और उनके बेटे अतुल भगत को पार्टी में शामिल हुए।

जानकारी के लिए बता दें कि जालंधर वेस्ट से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर वह दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। अब उन्होंने बीजेपी से किनारा करते हुए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आपको बता दें कि इससे पहले वेस्ट हल्के से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, कांग्रेस और भाजपा के कई पार्षद, कई बड़े अकाली नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

सम्बंधित खबर

Recent News