menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली चुनाव: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 730 से अधिक मामले दर्ज

नई दिल्ली:  दिल्ली में पांच फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के सिलसिले में यहां लागू आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन को लेकर 730 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Calendar Last Updated : 27 January 2025, 03:59 PM IST
Share:

नई दिल्ली:  दिल्ली में पांच फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के सिलसिले में यहां लागू आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन को लेकर 730 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

22,857 लोग हुए गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि ये मामले सात जनवरी से 26 जनवरी के बीच दर्ज किये गए. सात जनवरी को यहां आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आयी थी. एक बयान के मुताबिक इस अवधि के दौरान आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत कुल 22,857 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

चुनाव से पहले पुलिस ने सीमा नाकों पर सतर्कता बढ़ा दी है तथा हथियारों, शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी समेत अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है. बयान के अनुसार दिल्ली पुलिस ने एमसीसी के कथित उल्लंघन के 738 मामले दर्ज करने के साथ ही 364 अवैध आग्नेयास्त्र और 445 कारतूस जब्त किए हैं.

करोड़ो के पदार्थ जब्त किए

पुलिस ने 1.8 करोड़ रुपये से अधिक की 61,610 लीटर शराब, 72 करोड़ रुपये से अधिक का 156.411 किलोग्राम मादक पदार्थ और 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन भी जब्त किए हैं. बयान में कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 6.36 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी भी जब्त की है.

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी.

(इस खबर को भारतवर्ष न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)

सम्बंधित खबर

Recent News