menu-icon
The Bharatvarsh News

'हमारे पूरे परिवार का पुनर्जन्म हुआ', पुणे में पुल ढहने के बाद चश्मदीद ने बताई कैसे बची जान

महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बने एक फुटब्रिज के ढ़हने की वजह से रविवार को चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 से भी ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इस घटना को लेकर एक चश्मदीद ने पूरी कहानी बताई है.

Calendar Last Updated : 16 June 2025, 12:03 PM IST
Share:

Pune Bridge Collapsed: महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को अचानक इंद्रायणी नदी पर बने एक फुटब्रिज के ढ़हने से चार लोगों की मौत हो गई. हालांकि मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त उस इलाके में कई लोग थे, लेकिन पुल पर 50 लोग मौजूद थे. अचानक पुल के ढहने की वजह से पुल पर खड़े सभी लोग पानी में गिर गए.

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कई पीड़ित ने अपनी आप बीती बताई. उसने कहा कि फुटब्रिज काफी ज्यादा पतला था, जिसकी वजह से यह घटना और भी ज्यादा भयावह हो गई थी. हालांकि वो और उनका परिवार इससे सुरक्षित बच निकलें. 

परिवार ने बताया घटनास्थल पर क्या हुआ

वहीं हादसे के समय घटनास्थल पर मौजूद निखिल कोल्लम ने कहा कि यह सबकुछ दैवीय घटना थी. उन्होंने भगवान को शुक्रिया करते हुए कहा कि उन्हीं की कृपा से हम सुरक्षित हैं. यह हमारे पूरे परिवार का पुनर्जन्म है. इस दौरान निखिल काफी भयभीत नजर आ रहे थे. बता दें कि रविवार को पुणे के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी के पुल पर घटे इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 51 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि छोटे से पुल पर एक साथ बहुत ज्यादा भीड़ इक्ट्ठी हो गई. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया था कि घटना में घायल हुए 51 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि इस अप्रिय घटना में चार लोगों की मौत हो गई. 

अधिकारी ने दी पूरी जानकारी 

जिला कलेक्टर ने बताया कि घटना में मारे गए चार लोगों में तीन की पहचान की गई है. ये सभी पुरुष हैं दिसमें चंद्रकांत साल्वे, रोहित माने और विहान माने का नाम शामिल है. हाालंकि चौथे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. अधिकारी ने बताया कि अभी भी तलाशी अभियान जारी है. इस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है. कांग्रेस ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाया है. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से भी सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस त्रासदी को टाला जा सकता है था कि लेकिन यह लापरवाही की वजह से हुआ. 

सम्बंधित खबर

Recent News