menu-icon
The Bharatvarsh News

Patal Lok Express Fire: आगरा के पास पातालकोट एक्सप्रेस के दो जनरल कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Patal Lok Express Fire: मथुरा से झांसी की ओर जा रही पटल को एक्सप्रेस की दो जनरल बोगी में आग लग गई. बताया जा रहा है कि, बुधवार को भंडाई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के बाद आग लगी है. हालांकि यात्रियों को ट्रेन की बुगियो से सब कुशल उतार लिया गया है. रेलवे के […]

Calendar Last Updated : 25 October 2023, 06:11 PM IST
Share:

Patal Lok Express Fire: मथुरा से झांसी की ओर जा रही पटल को एक्सप्रेस की दो जनरल बोगी में आग लग गई. बताया जा रहा है कि, बुधवार को भंडाई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के बाद आग लगी है. हालांकि यात्रियों को ट्रेन की बुगियो से सब कुशल उतार लिया गया है.

रेलवे के अधिकारी मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं आग लगने का कारण का भी पता लगाया जा रहा है. ट्रेन की दो बुकिंग में आग लगने से ट्रेनों का आवागमन भी रोक दिया गया है.

मथुरा से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस दोपहर आगरा के रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. जहां से वह झांसी के लिए रवाना हुई. 8 किलोमीटर दूर भंडारी रेलवे स्टेशन को पार करते हुए ट्रेन की जन्मभूमि में तेज धमाका हुआ जिसके बाद धुंआ और आग की लपटें निकलने लगी. बोगी में धुआं और आग से यात्रियों का दम घुटने लगा उनमे भगदड़ और चीख पुकार मच गई.

ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका जिसके बाद कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी. ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई. तब तक दोनों बोगी आग की लपटों में पूरी तरह से घिर चुकी थी. उन्हें ट्रेन के अन्य डिब्बों से अलग करने का प्रयास आरंभ कर दिया गया. इस बीच फायर ब्रिगेड आग को काबू करने पहुंच गई. दोनों बोगी में लगी आग को बुझाने का प्रयास जारी है.

सम्बंधित खबर

Recent News