menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi In Parliament Canteen: PM मोदी किन 8 पार्टियों के सांसदों के साथ किया लंच, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi In Parliament Canteen: सूचना मिलने के बाद सभी 8 सांसद दफ्तर पहुंच गए. लेकिन किसी भी सांसद को यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें यहां क्यों बुलाया गया है?

Calendar Last Updated : 09 February 2024, 08:35 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • PM मोदी किन 8 पार्टियों के सांसदों के साथ किया लंच
  • इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi In Parliament Canteen: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (9 फरवरी) नए संसद भवन की कैंटीन में अलग-अलग पार्टियों के 8 सांसदों के साथ लंच किया. इस सभी 8 सांसदों को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)की तरफ से फोन किया गया था कि पीएम मोदी आपसे मिलना चाहते हैं. सूचना मिलने के बाद सभी 8 सांसद दफ्तर पहुंच गए. लेकिन किसी भी सांसद को यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें यहां क्यों बुलाया गया है?  इस दौरान सांसदों से मुलाकात के समय पीएम मोदी ने कहा, ''चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं.'' फिर प्रधानमंत्री सभी को अपने साथ संसद की कैंटीन ले गए और साथ में लंच किया. 

पीएम मोदी के साथ लंच करने वाले 8 सांसद 

पीएम मोदी के साथ लंच करने वालों में बीजेपी सांसद एल मुरुगन, हिना गावित, राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक, बीएसपी सांसद रितेश पांडे, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एन प्रेमचंद्रन, बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा और टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू का नाम शामिल है. 

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

पीएम मोदी के साथ कैंटीन में  सभी 8 सांसद लगभग  एक घंटे तक रहे. इस दौरान सांसदों ने पीएम मोदी से उनके अनुभवों के बारे में पूछा तो उन्होंने (पीएम मोदी) ने अपने निजी अनुभव और सुझाव साझा किए. वहीं सूत्रों के अनुसार किसी भी तरह की कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई. 

क्या बोले पीएम मोदी ?

सांसदों से चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी एक आम इंसान हूं. हमेशा एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं रहता हूं और मैं भी लोगों से बात करता हूं. ऐसे में आज मेरा मन हुआ कि आप लोगों के साथ बातचीत करूं और लंच करूं. इस कारण आप सभी को बुला लिया. 

सम्बंधित खबर

Recent News