menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi in UAE: पीएम मोदी ने आबू धाबी में किया हिन्दू मंदिर का उद्घाटन, संतों के साथ की पूजा

PM Modi in UAE: इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की. इसके बाद पुजारियों ने उन्हें माला पहनकर उनका स्वागत किया गया. मंदिर का निर्माण लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है.

Calendar Last Updated : 14 February 2024, 09:12 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी ने आबू धाबी में किया हिन्दू मंदिर का उद्घाटन
  • संतों के साथ की पूजा-अर्चना

PM Modi in UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो दिवसीय दौरे पर है. 2015 के बाद उनका ये 7वां दौरा है. इस बीच आज (14 फरवरी) अबू धाबी में बोचसनवासी श्री अक्षर पुरषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिन्दू मंदिर का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की. इसके बाद पुजारियों ने उन्हें माला पहनकर उनका स्वागत किया गया. मंदिर का निर्माण लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. 

इस दौरान पीएम मोदी ने बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) मंदिर में पूजा के बाद मंदिर के दर्शन किए. बता दें, कि अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के रूप में बीएपीएस मंदिर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व का केंद्र बिंदु बन गया है जो कई कोनों से भक्तों का ध्यान अपनी तरफ खीचता है. उद्घाटन से पहले पुजारियों ने मंदिर के गृहगर्भ में  पूजा-अर्चना की. खास बात यह है कि यह उद्घाटन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर किया गया है. 

मंगलवार को यूएई पहुंचे पीएम मोदी 

बता दें, कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यूएई पहुंचे और आयोजित 'अहलान मोदी' प्रवासी कार्यक्रम में बीएपीएस मंदिरको लेकर चर्चा की. उन्होंने हिंदू मंदिर को मंजूरी देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह भारत के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दर्शाता है और उनके प्यार और समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो सकता था.

इस दौरान पीएम मोदी के आगमन पर बीएपीएस के ईश्वरचरणदास स्वामी ने उनका स्वागत किया और पुजारियों के एक समूह ने उन्हें माला पहनाई. इस अवसर पर एकत्र हुए लोगों ने "मोदी-मोदी" के नारे भी लगाए.

सम्बंधित खबर

Recent News