menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi in Azamgarh: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, आजमगढ़ का ये विकास, इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है

PM Modi in Azamgarh: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है. जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है.

Calendar Last Updated : 10 March 2024, 04:04 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
  • आजमगढ़ का ये विकास, इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है

PM Modi in Azamgarh: देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. इस बीच आज (10 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34, 700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं. और तेज को तीव्र गति से आगे बढ़ा रहा हूं.

आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है. जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है. आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है."

आजमगढ़ का ये विकास इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा 

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा, "आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है.  पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है. यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है. "

किसानों को पहले की तुलना में कई गुना मिल रही MSP

पीएम मोदी ने कहा, "किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP दी जा रही है.  गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8% की वृद्धि की गई है. अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था. उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था. ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है. आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है."

परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं

पीएम ने कहा, "उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है. पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं. परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं. ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है. ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है. इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार."

सम्बंधित खबर

Recent News