menu-icon
The Bharatvarsh News

कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर पीएम मोदी का तंज, कहा- 'काले टीके से प्रगति को नजर नहीं लगती है'

आज राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों का अभिनंदन किया. पीएम ने कहा, आप सभी माननीय सासंद आजादी के अमृतकाल के नेतृत्व के साक्षी बनकर जा रहे हैं.

Calendar Last Updated : 08 February 2024, 12:57 PM IST
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों की विदाई भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए उनकी तारीफ की. पीएम ने कहा,  मनमोहन सिंह का योगदान बहुत बड़ा रहा है. मनमोहन सिंह ने काफी लंबे समय तक जिस तरह से इस सदन और देश का मार्गदर्शन किया है, उसके लिए यह सदन उनका हमेशा आभारी रहेगा.

पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा, 'वो 6 बार सदन के सदस्य रहे, वैचारिक मतभेद रहा, लेकिन उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होने आगे कहा कि जो माननीय सासंद जा रहे हैं, इनको पुराने और नए दोनों संसद भवनों में सेवा देनें का मौका मिला है. आप सभी साथी आजादी के अमृतकाल के नेतृत्व के साक्षी बनकर जा रहे हैं. कोविड के कठिन कालखंड में हम सबने परिस्थितियों को समझा, परिस्थितियों के अनुकूल अपने आप को ढाला, किसी भी दल के किसी भी सांसद ने देश के काम को रुकने नहीं दिया. 

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह के योगदान की तारीफ की. उन्होने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह ने सदन का कई बार मार्गदर्शन किया.. जब सांसदों के योगदान का जिक्र होगा तो मनमोहन सिंह की चर्चा जरूर होगी. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर में आए और एक मौके पर वोट किया लोकतंत्र को ताकत देने आए..खास तौर पर उनके लिए प्रार्थना है कि हमारा मार्गदर्शन करते रहें.'

'काले टीके से प्रगति को नजर नहीं लगती' 

कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, काले टीके से प्रगति को नजर नहीं लगती है और आज कालाटीका लगाने का प्रयास किया गया है. पीएम ने आगे कहा, 'काले कपड़ों में सदन को फैशन शो देखने का भी मौका मिल रहा है. कभी कभी कुछ काम इतने अच्छे होते हैं जो लंबे समय तक उपयोगी रहते हैं. हमारे यहां कुछ अच्छी चीज कर लेते हैं तो परिवार में एक स्वजन ऐसा भी आ जाता है जो कहता है कि अरे नजर लग जाएगी काला टीका लगा देता हूं. आज पिछले 10 वर्षों में जो काम हुए हैं उसको किसकी नजर ना लग जाए इसलिए आज खड़गे जी काला टीका लगाकर आए हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News