menu-icon
The Bharatvarsh News

Tunnel Accident: पीएम मोदी ने फोन पर ली रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, जानिए सीएम धामी ने क्या दिया अपडेट

Tunnel Accident: पीएम मोदी से हुई फोन पर बातचीत को लेकर खुद सीएम धामी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को बचाव अभियान की पूरी जानकारी दी गई है.

Calendar Last Updated : 25 November 2023, 06:06 PM IST
Share:

Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा  सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के बचाव अभियान को लेकर आज यानि शनिवार को 14 दिन हो गए हैं. लेकिन बचाव अभियान के तहत एक भी श्रमिक को बाहर नहीं निकाला जा सका है.  वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बचाव अभियान को लेकर निगरानी कर रहे हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी रोजाना रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी ले रहे हैं. शनिवार को भी पीएम मोदी ने सीएम धामी को फोन कर बचाव अभियान के अंतिम चरण की तैयरियों और परेशानियों को लेकर विस्तार से जानकारी ली है. 

धामी ने बताया फोन पर क्या हुई बात?

पीएम मोदी से हुई फोन पर बातचीत को लेकर  खुद सीएम धामी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को बचाव अभियान की पूरी जानकारी दी गई है. सीएम ने सभी मजदूरों के जल्द ही सकुशल बाहर निकालने  में सफल होने का दावा किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री से हुई बातचीत की जानकारी को  लेकर एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी टनल में फंसे मजदूरों को लेकर बेहद संवेदनशील है. वह रोजाना श्रमिकों के बचाव अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी ले रहे हैं. वहीं उन्होंने आगे बताया कि केन्द्रीय एजेंसियां, प्रदेश प्रशासन एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों  की टीमें सारे विकल्पों पर काम कर रही है, हम जल्द ही सभी श्रमिक  भाइयों को सकुशल बाहर निकालने में सफल होंगे. 

हाथ से ड्रिलिंग करने का हो रहा विचार 

बता दें, कि बचाव अभियान के दौरान बार-बार आ रही परेशानियों के कारण अब खास तैयारी की जा रही है. बचाव अभियान के लिए जुटे लोग अब हाथ से ड्रिलिंग करने को लेकर विचार कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारी इसके लिए हथौड़ा, साबल, गैस कतर जैसे सामान्य टूल लेकर पाइप में प्रवेश करेंगे, जिससे मजदूरों को बाहर निकाला जाता है. अंदर फंसे मजदूरों को पाइप के जरिए हेल्दी भोजन भेजा जा रहा है. जिसकी वजह से वे शारीरिक रूप से मजबूत बने हुए हैं. उनकी मानसिक सेहत की बेहतरी के लिए भी  डॉक्टरोंकी टीम लगातार उनसे बात कर रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News