menu-icon
The Bharatvarsh News

प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास, भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार शासन करने वाले नेता

पीएम मोदी ने आज लगातार अपने तीन कार्यकालों में 4,078 दिन पूरे कर लिए. पीएम मोदी का ये कार्यकाल इंदिरा गांधी के 1966 से 1977 तक के 4,077 दिनों के लगातार कार्यकाल से ज्यादा है.

Calendar Last Updated : 25 July 2025, 09:54 AM IST
Share:

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं. वे भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन जाएंगे. 4,078 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया. अब केवल जवाहरलाल नेहरू उनसे आगे हैं.

पीएम मोदी ने आज लगातार अपने तीन कार्यकालों में 4,078 दिन पूरे कर लिए. पीएम मोदी का ये कार्यकाल इंदिरा गांधी के 1966 से 1977 तक के 4,077 दिनों के लगातार कार्यकाल से ज्यादा है. इंदिरा गांधी 1980 से 1984 तक भी प्रधानमंत्री रहीं थीं, लेकिन वह कार्यकाल अलग था. वहीं, जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक 16 साल और 286 दिनों तक इस पद पर रहे.

मोदी का ऐतिहासिक सफर

 नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. पिछले साल जून में उन्होंने लगातार तीसरी बार शपथ ली. वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले ऐसे नेता हैं, जो गैर-कांग्रेसी पार्टी से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे. इससे पहले, वे 2001 से 2014 तक गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे. मोदी ने अपने नेतृत्व में भाजपा को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई. 2014 में, भाजपा ने 272 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया. 2019 में, पार्टी ने 303 सीटें जीतीं. 2024 में भले ही भाजपा बहुमत से चूक गई, लेकिन एनडीए सहयोगियों के समर्थन से मोदी ने तीसरी बार सरकार बनाई. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी इंदिरा गांधी के बाद बहुमत के साथ दोबारा चुने जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. नेहरू के अलावा, वे एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीते.

गैर-कांग्रेसी नेतृत्व का प्रतीक  

पीएम मोदी पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल किया. वे कम से कम दो पूर्ण कार्यकाल पूरे करने वाले और तीन बार पुनः निर्वाचित होने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं. सूत्रों ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में उनके मजबूत नेतृत्व को दर्शाती है. मोदी का नेतृत्व और उनकी नीतियों ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे कार्यकाल और केंद्र में उनकी उपलब्धियों ने उन्हें एक मजबूत छवि दी है. उनकी सरकार ने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत जैसे कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किए.

सम्बंधित खबर

Recent News