menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: सीएम मान ने किया संगरूर में 1.12 करोड़ रुपए की लागत से तैयार बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला पुस्तकालय का लोकार्पण

Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने स्टूडेंट्स को आधुनिक लाइब्रेरी (Modern Library) का तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने संगरुर (Sangrur) में बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला लाइब्रेरी का नवीनीकरण कराया है। इसमें विदेशी लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने आज इस लाइब्रेरी का लोकार्पण […]

Calendar Last Updated : 21 June 2023, 09:26 PM IST
Share:

Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने स्टूडेंट्स को आधुनिक लाइब्रेरी (Modern Library) का तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने संगरुर (Sangrur) में बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला लाइब्रेरी का नवीनीकरण कराया है। इसमें विदेशी लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने आज इस लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।

इस बात की जानकरी उन्होंने ट्वीट कर दी है उन्होंने कहा कि संगरूर में ₹1.12 करोड़। रुपये की लागत से तैयार अति आधुनिक बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला पुस्तकालय का लोकार्पण किया.. यह देखकर खुशी हुई कि आधुनिक पुस्तकालय युवाओं सहित सभी वर्गों के लिए उपयोगी होगा। आने वाले समय में हम पंजाब के हर जिले में ऐसी और लाइब्रेरी बनाएंगे।

सीएम मान ने इसके कहा कि राज्य सरकार पूरे पंजाब में आठ कोचिंग क्लास भी खोलेगी जिसमें IAS और PCS की मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी। सीएम मान ने कहा कि करीब एक साल के अंदर 30,000 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को चऱणबद्ध तरीके से जॉब दे रही है जिसमें पारदर्शिता और मेरिट दो मुख्य स्तंभ हैं।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News