menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: गर्मियों की छुट्टियों के बीच शिक्षा मंत्री बैंस की पहल, अभिभावकों के आर्थिक स्थिति का रखा पूरा ध्यान

इन दिनों पूरे पंजाब में गर्मियों की छुट्टियों के लिए शिक्षा मंत्री ने घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही 2 जुलाई से बच्चों के स्कूल खुलेंगे। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस बार हम गर्मियों की छुट्टियों में दिए जाने वाले हॉलीडे होमवर्क को पंजाब […]

Calendar Last Updated : 03 June 2023, 06:08 PM IST
Share:

इन दिनों पूरे पंजाब में गर्मियों की छुट्टियों के लिए शिक्षा मंत्री ने घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही 2 जुलाई से बच्चों के स्कूल खुलेंगे। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस बार हम गर्मियों की छुट्टियों में दिए जाने वाले हॉलीडे होमवर्क को पंजाब की महान विरासत से जोड़ने की एक विशेष पहल कर रहे हैं। जिसमें हमे आप लोगों का सहयोग चाहिए।

ऐसे तैयार किया हॉलीडे होमवर्क –

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पहली बार हम पंजाब के सभी स्कूल में हॉलीडे होमवर्क दे रहे हैं। साथ ही अपने बच्चों को मातृभाषा पंजाबी और अपनी संस्कृति जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही छुट्टियों के दिनों में बच्चों को होमवर्क में बाल मनोविज्ञान के आधार पर तैयार किया गया है।

इसके अलावा शिक्षा मंत्री द्वारा बच्चों के अभिभावकों पर किसी भी तरह का कोई भी आर्थिक बोझ न पड़े इस बात का भी पूरे तरीके से ध्यान रखा गया है। सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए पहली से आठवीं कक्षा तक साप्ताहिक गृहकार्य भेजा जा रहा है।

स्कूल होमवर्क के साथ ही अब पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए रोजाना एक पंजाबी शब्द ढूंढेंगे और उसे याद रखेंगे। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने आगे लिखा कि 5वीं से 8वीं कक्षा के छात्र बारह महीने के नामों के साथ-साथ पंजाबी शब्दों, उनके शुरुआती समय और ऋतुओं से उनके संबंध को याद रखेंगे।

हरियाणा के स्कूलों में नहीं मिला हॉलीडे होमवर्क –

बता दें कि इस बार हरियाणा के सभी स्कूलों में हॉलीडे होमवर्क नहीं दिया गया है, बल्कि जून के महीने की छुट्टियों को 4 भागों में बांटा गया है। बच्चों को खाना खाते समय टीवी और मोबाइल फोन चलाने के लिए साफतौर पर मना किया गया है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News