menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: पंजाब सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, लाभ लेने के लिए 10 सितंबर तक करें ये काम..

Punjab News: पंजाब के कृषि और किसान मंत्री गुरमीत सिंह कुड़िया ने बीते दिन बताया कि, विभाग ने सब्सिडी पर सरफेस सिडर मुहैया करवाने के लिए किसानों से आवेदन-पत्र मांगे गए हैं. इस दौरान उन्होंने किसानों से इस स्कीम का अधिकतम लाभ उठाने के लिए अपील करते हुए कहा कि, राज्य के किसान इस स्कीम […]

Calendar Last Updated : 04 September 2023, 01:11 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब के कृषि और किसान मंत्री गुरमीत सिंह कुड़िया ने बीते दिन बताया कि, विभाग ने सब्सिडी पर सरफेस सिडर मुहैया करवाने के लिए किसानों से आवेदन-पत्र मांगे गए हैं. इस दौरान उन्होंने किसानों से इस स्कीम का अधिकतम लाभ उठाने के लिए अपील करते हुए कहा कि, राज्य के किसान इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 10 सितम्बर 2023  शाम 5 बजे तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वातावरण को बचाने के लिए पंजाब सरकार का फैसला-

किसान मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया ने आगे कहा कि, कृषि विभाग की ओर से व्यक्तिगत किसानों को 40,000 रुपए की सब्सिडी की पेशकश की जा रही है. वहीं कस्टमर हायरिंग सेंटर सरफेस सिडर की खरीद पर 64,000 रुपये की सब्सिडी ले सकते हैं. कृषि मंत्री ने कहा कि, पंजाब सरकार ने वातावरण को बचाने के लिए राज्य में फसलों के बचे हुए अवशेष को जलाने संबंधी मामलों को जीरो पर लाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन संबंधी और मशीनरी की खरीद पर भी सब्सिडी दे रही है.

कृषि मंत्री ने कहा कि, किसान इस संबंध और ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं या अपने अपने जिलों में कृषि दफ्तर जा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि. इस सरकार कि इस कदम को किसानों के लिए किफायती दामों पर मशीनीकरण रो अपना कर अपनी राय में विस्तार करने के साथ-साथ वातावरण को भी बचा सकते हैं. इसके अलावा किसान मंत्री मे विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी की इस सारी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता को यकीनी बनाया जाए

सम्बंधित खबर

Recent News