menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: आज से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र, कई विधेयक होंगे पेश

Punjab: पंजाब विधानसभा के आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने की आशंका जताई जा रही है.

Calendar Last Updated : 28 November 2023, 10:37 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • आज से शुरू पंजाब विधानसभा का सत्र
  • सत्र के दौरान पेश किये जायेंगे कई विधेयक
  • सत्र के दौरान विपक्ष कर सकता है हंगामा

Punjab: 28 नवंबर से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के इस बार हंगामेदार होने की उम्मीद है. बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. वहीं, पंजाब सरकार की ओर से विधानसभा सत्र के दौरान कई नए विधेयक भी पेश किये जायेंगे. 

पेश किये जायेंगे कई नए विधेयक 

आज से शुरू हो रहे पंजाब विधनसभा सत्र के दौरान पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से कई नए विधेयक पेश किये जायेंगे. सत्र के दौरान सरकार तीन वित्त विधेयक-पंजाब राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2023, पंजाब माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023 और भारतीय स्टांप (पंजाब संशोधन) विधेयक 2023-पेश करेगी. वहीं, एक और विधेयक, पंजाब नहर और जल निकासी विधेयक, 2023 भी सदन में पेश किए जाने की संभावना है. गौरतलब है कि मंगलवार से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा सत्र दिवंगत लोगों की श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगा. बता दें कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने विधानसभा के इस दो दिवसीय सत्र का आवाहन किया है. 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री भयभीत क्यों हैं... 

पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र शुरू होने से पहले पंजाब विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का बयां सामने आया है. उन्होंने कहा कि " मैं पूछना चाहता हूँ कि मुख्यमंत्री भयभीत क्यों हैं". उन्होंने आगे कहा कि जब पिछले विधानसभा सत्र अचानक समाप्त हो गया था तब मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि अगले सत्र में विपक्ष को पर्याप्त समय दिया जायेगा. लेकिन इस बार उन्होंने सिर्फ दो दिन का सत्र बुलाया है. 
हालाँकि पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस बारे में कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है उठाने को, इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News