menu-icon
The Bharatvarsh News

'50 हजार किराया, लेकिन सैलरी नहीं बढ़ती!' गुरुग्राम के बढ़ते रेंट पर शख्स का दर्द वायरल

गुरुग्राम में 3BHK फ्लैट का किराया ₹50,000–60,000 तक पहुंचने पर एक शख्स की रेडिट पोस्ट वायरल हो गई है. यूजर ने सवाल उठाया कि जब सैलरी इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही, तो मिडिल क्लास परिवार इतने महंगे किराए का खर्च कैसे उठाएंगे?

Calendar Last Updated : 03 August 2026, 03:47 PM IST
Share:

नई दिल्ली: गुरुग्राम में लगातार बढ़ते मकान के किराए को लेकर सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में एक व्यक्ति ने 3BHK फ्लैट की कीमतों पर चिंता जताते हुए सवाल उठाया कि जब लोगों की सैलरी उसी रफ्तार से नहीं बढ़ रही है, तो मिडिल क्लास फैमिली इतने महंगे किराए का खर्च कैसे उठा सकते हैं. वहीं अब उनकी पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने सहमति जता रहे है और बढ़ते किराए को लेकर नाराजगी जता रहे है. 

3BHK का 50 हजार रेंट 

रेडिट पर @skykash0 नाम के यूजर ने बताया कि वह अपने तीन सदस्यीय परिवार के लिए 3BHK फ्लैट की तलाश कर रहे हैं. उनके अनुसार, गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर करीब 1,700 वर्ग फुट के 3BHK फ्लैट का किराया 50 हजार रुपये प्रति माह से शुरू हो रहा है, जबकि शहर के कई अन्य इलाकों में यही किराया 60 हजार रुपये या उससे अधिक बताया जा रहा है. 

ब्रोकर देते है बजट बढ़ाने की सलाह 

यूजर ने आगे कहा कि घर दिखाने वाले अधिकांश ब्रोकर हर बार केवल एक ही सलाह देते हैं "सर, अपना बजट बढ़ा लीजिए।" उनका कहना है कि हर 5,000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी मामूली नहीं होती, क्योंकि इसका मतलब सालभर में 60,000 रुपये का अतिरिक्त खर्च होता है. उन्होंने यह भी कहा कि हर नया फ्लैट पिछले वाले से कुछ हजार रुपये अधिक महंगा ही निकलता है. 

सालभर का बन रहा 6 लाख रेंट 

पोस्ट में उन्होंने बढ़ते किराए का सालाना हिसाब भी शेयर किया. उनके मुताबिक, अगर किसी फ्लैट का महीने का किराया 50 हजार रुपये है, तो केवल किराए पर ही सालाना 6 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं. इसमें मेंटेनेंस चार्ज, बिजली बिल और अन्य घरेलू खर्च शामिल नहीं हैं.इन सभी खर्चों को जोड़ने पर रहने का कुल खर्च 7 लाख रुपये से भी अधिक हो सकता है. 

सैलरी में बढ़ोत्तरी को लेकर किया जिक्र 

यूजर ने सवाल उठाया कि जब सैलरी इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही, तो मिडिल क्लास परिवारों से इतने भारी खर्च की उम्मीद कैसे की जा सकती है उन्होंने यह भी पूछा कि क्या लोग वास्तव में इतने महंगे किराए चुका रहे हैं या फिर मकान मालिकों और ब्रोकरों के लिए बजट बढ़ाइए ही हर समस्या का जवाब बन गया है.

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और कहते नजर आ रहे है कि गुरुग्राम में किराया लगातार हद के पार होता जा रहा है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि अब किराया देना किसी होम लोन की EMI चुकाने जैसा महसूस होता है, जबकि कई लोगों ने माना कि बढ़ती महंगाई और स्टेबल इनकम के बीच घर किराए पर लेना मिडिल क्लास के लिए एक चैलेंज बन गया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News