menu-icon
The Bharatvarsh News

Railway Fare: रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा पुनः विकसित लेकिन नहीं बढ़ेगा टिकट का किराया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया भरोसा

Railway Fare: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 508 रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेल को बेहतरीन बनाना है. इन स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से जोड़ा जाएगा. इस बीच लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि रेलवे का किराया तो नहीं बढ़ेगा. ऐसे में आपको […]

Calendar Last Updated : 07 August 2023, 11:43 AM IST
Share:

Railway Fare: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 508 रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेल को बेहतरीन बनाना है. इन स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से जोड़ा जाएगा. इस बीच लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि रेलवे का किराया तो नहीं बढ़ेगा. ऐसे में आपको बता दें कि, रेल मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि रेलवे का किराया नहीं बढ़ेगा. रेल मंत्री ने ये भी कहा कि, रेलवे रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए 25 हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी जिसका इंतजाम मौजूदा रेलवे बजट के जरिए किया जाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जानकारी-

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेलवे के रिडेवलपमेंट से जुड़ी जानकारी को देते हुए कही कि, प्रधानमंत्री जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं. और रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास इसी के अंतर्गत उठाया गया कदम है. उन्होंने आगे कहा कि हम जनता को बिना किसी अतिरिक्त बोझ के वर्ल्ड क्लास स्टेशन की सुविधाएं देना चाहते हैं. रेल मंत्री ने इस दौरान कहा कि, रेलवे रीडेवलपमेंट के लिए न तो हम किराया में बढ़ोतरी कर रहे हैं और न ही इसके लिए कोई अतिरिक्त फीस लग रहे हैं.

1300 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशनों के रूप में किया जाएगा रिडेवलप-

रेलवे मे देश के प्रमुख 1300 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशनों के रूप में पुनः विकसित करने की योजना बनाई है. बीते दिन पीएम मोदी मे इसमें से 508 अमृत स्टेशनों की आधारशिला रखी है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से 55 स्टेशनों को रीडेवलपमेंट किए जाएंगे. वहीं मध्यप्रदेश में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से 34 स्टेशनों और महाराष्ट्र में 1500 करोड़ की बजट में 44 स्टेशन को पुनः विकसित करने की योजना बनाई गई है.

आपको बता दें कि, रेलवे स्टेशनों को पुनः विकसित  प्रोजेक्ट में 9 हजार इंजिनियरों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है ताकि उन्हें प्रोजेक्ट की बारीकियों से अवगत कराया जा सके. इस प्रोजेक्ट में डिजाइन, दास्वेंजोंस आर्किटेक्चर, और सुरक्षा का विश्लेषण शामिल है.

सम्बंधित खबर

Recent News