menu-icon
The Bharatvarsh News

'उसने मुझसे सोशल मीडिया से दूर रहने को कहा था', सोनम के साथ बस में सफर कर रही महिला ने किया खुलासा

उजाला ने बताया कि सोनम ने अपना चेहरा दुपट्टे से ढका था और टी-शर्ट पहनी थी. वह उनकी बगल की सीट पर बैठी. यात्रा के दौरान सोनम ने एक पुरुष यात्री से फोन मांगा, लेकिन उसने मना कर दिया. बाद में सोनम ने उजाला का फोन लिया, एक नंबर टाइप किया, फिर उसे डिलीट कर वापस कर दिया.

Calendar Last Updated : 15 June 2025, 04:24 PM IST
Share:

Raja Raghuvanshi Murder Case: उत्तर प्रदेश की एक छात्रा उजाला यादव ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला दावा किया है. उजाला ने बताया कि वह 8 जून की रात सोनम रघुवंशी के साथ वाराणसी से गाजीपुर तक एक ही बस में यात्रा कर रही थी. उजाला, जो गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के होलीपुर गांव की रहने वाली हैं, ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सोनम को पहले वाराणसी रेलवे स्टेशन के बाहर देखा. बाद में दोनों एक ही बस में सवार हुईं.  

उजाला ने बताया कि सोनम ने अपना चेहरा दुपट्टे से ढका था और टी-शर्ट पहनी थी. वह उनकी बगल की सीट पर बैठी. यात्रा के दौरान सोनम ने एक पुरुष यात्री से फोन मांगा, लेकिन उसने मना कर दिया. बाद में सोनम ने उजाला का फोन लिया, एक नंबर टाइप किया, फिर उसे डिलीट कर वापस कर दिया. सोनम ने उजाला से सोशल मीडिया और हनीमून हत्याकांड की खबरें न देखने को कहा. उजाला के अनुसार, सोनम बार-बार पूछ रही थी कि गोरखपुर कितनी जल्दी पहुंचा जा सकता है.  

उजाला ने बताई पूरी कहानी 

उजाला ने बताया कि सोनम ने उनकी पानी की बोतल मांगी. उसने पानी पिया नहीं, बल्कि दुपट्टा भीगाकर अपने चेहरे पर छिड़का. इस दौरान उजाला ने कुछ सेकंड के लिए उसका चेहरा देखा. अगले दिन टीवी पर सोनम की खबर देखकर उजाला ने उसे पहचान लिया. उन्हें लगा कि सोनम नंदगंज के पास ढाबे पर उतरी होगी. हालांकि बाद सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया.

खुलासे ने लिया नया मोड़ 

पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची. सोनम में इस पूरी प्लानिंग में तीन अन्य लोग आकाश ठाकुर, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान की मद ली थी. ये तीनों दोस्त हैं और एक राजा का चचेरा भाई है. सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया और मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया. उजाला के खुलासे ने मामले में नया मोड़ ला दिया है. सोनم के साथ वाराणसी में दो युवक थे, जो उसे बस स्टैंड पर छोड़ने आए थे. उनकी पहचान अभी तक नहीं हुई. सोनम की गतिविधियां और उसका गाजीपुर पहुंचना साजिश का हिस्सा लगता है.  

सम्बंधित खबर

Recent News