menu-icon
The Bharatvarsh News

RJD ने पूर्णिया से बीमा भारती को बनाया उम्मीदवार, पप्पू यादव को लगा झटका

जेडीयू से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थाने वाली बीमा भारती को पार्टी ने पूर्णिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

Calendar Last Updated : 27 March 2024, 06:33 PM IST
Share:

बीमा भारती ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया. आरजेडी का दामन थामने वाली बीमा भारती को पार्टी ने पूर्णिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से  सिंबल दे दिया है. पिछले कई दिनों से  बिहार की पूर्णिया सीट को लेकर काफी दिनों से संशय भी खत्म हो गया. आरजेडी की ओर से बीमा भारती का पार्टी का सिंबल मिलने से पप्पू यादव का पत्ता कट चुका है. पप्पू यादव ने इस बात का ऐलान किया था कि चुनाव वो पूर्णिया से ही लड़ेगे.  

3 अप्रैल को करेंगी नामांकन 

आरजेडी से दावेदारी पूर्णिया सीट पर दावेदारी करने वाली बीमा भारती 3 अप्रैल को नामांकन कर सकती हैं. इस बात का ऐलान उन्होंने खुद दिया है. फिलहाल बीमा भारती रुपौली से विधायक हैं. अभी उन्होंने जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हुई हैं. उनके आरजेडी का दामन थामने के बाद से ही पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव की दावेदारी पर खतरा माना जाने लगा था.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News