menu-icon
The Bharatvarsh News

Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले फिर लुढ़का भारतीय रुपया

Rupee-Dollar Update: बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत फिर कम हुई. दिन के शुरुआती कारोबार में डॉलर की तुलना में रुपए में 7 पैसे की गिरावट आई. हालांकि यह एक मामूली गिरावट है जिसके बाद भारतीय मुद्रा रुपए की कीमत 82.08 पर चल रही है. डॉलर की मांग में बढ़ोत्तरी के चलते अमेरकी मुद्रा […]

Calendar Last Updated : 05 July 2023, 01:12 PM IST
Share:


Rupee-Dollar Update: बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत फिर कम हुई. दिन के शुरुआती कारोबार में डॉलर की तुलना में रुपए में 7 पैसे की गिरावट आई. हालांकि यह एक मामूली गिरावट है जिसके बाद भारतीय मुद्रा रुपए की कीमत 82.08 पर चल रही है. डॉलर की मांग में बढ़ोत्तरी के चलते अमेरकी मुद्रा में इजाफा देखा जा रहा है. अगर देखा जाए तो भारतीय मुद्रा में इसकी तुलना में अधिक गिरावट नहीं आई है और इसका सबसे बड़ा कारण है भारत में विदेशी मुद्रा का निवेश.

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर 82.05 पर खुलने के तुरंत बाद ही 82.08 पर फिसल गया. इस प्रकार डॉलर के मुकाबले रुपये 82.08 पर खुला. मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले घरेलू मुद्रा 82.01 पर बंद हुई.

डॉलर इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 103.12 पर कारोबार कर रहा है. डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह करेंसी के खिलाफ अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को दर्शाता है. कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत गिरकर 75.80 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

पिछले कुछ समय से भारतीय रुपया सीमित दायरे में सधा हुआ कारोबार कर रहा है. इसका कारण है विदेश फंड्स का भारतीय शेयर बाजार में लगातार निवेश करना. इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में अमेरिका के पेरोल डाटा का असर डॉलर के मुकाबले रुपए पर पड़ सकता है.

सम्बंधित खबर

Recent News