menu-icon
The Bharatvarsh News

Shah Rukh Khan Accident: यूएस में शाहरुख खान का शूटिंग सेट पर हुआ एक्सीडेंट, लॉस एंजेलिस में करवाई सर्जरी

Shah Rukh Khan Accident: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक दुर्घटना सुपरस्टार शाह रुख खान को चोट आईं, जिसके बाद अभिनेता की एक छोटी सी सर्जरी हुई है. अब जब उनके फैंस को ये बात पता […]

Calendar Last Updated : 04 July 2023, 04:59 PM IST
Share:

Shah Rukh Khan Accident: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक दुर्घटना सुपरस्टार शाह रुख खान को चोट आईं, जिसके बाद अभिनेता की एक छोटी सी सर्जरी हुई है. अब जब उनके फैंस को ये बात पता चली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं और अभिनेता को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

फैंस शाहरुख खान के पूरी तरह ठीक होने की कामना कर रहे हैं

हाल ही में हुई दुर्घटना की खबर सामने आने के बाद शाहरुख खान को उनके फैंस का समर्थन मिल रहा है। एक फैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं @iamsrk सर। तुम्हें प्यार ओर भगवान तुम्हें खुश रखे।” एक शख्स ने कहा, ‘SRK (शाहरुख खान) जल्द ठीक हो जाएं और जवान के साथ वापस आ जाएं।’ एक प्रशंसक ने भी ट्वीट किया, “शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।” एक ने कहा, ‘पूरी तरह से ठीक हो जाएं किंग खान। हमलोग आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं!”

शाहरुख खान कई बार हुए चोटिल

बता दें कि 31 साल के इस लंबे करियर में शाहरुख खान कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं. 2017 में रईस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने और चेहरे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें माइनर सर्जरी करवानी पड़ी थी. 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद उन्होंने 8 सर्जरी करवाई थीं. 2009 में भी चोट लगने पर उनके बाएं कंधे की सर्जरी हुई थी.

सम्बंधित खबर

Recent News