menu-icon
The Bharatvarsh News

Sidhu Moose Wala New Song: सिद्धू मूसेवाला का चौथा गाना हुआ रिलीज, कल सुबह लॉन्च होगी वीडियो

Sidhu Moose Wala New Song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आज उनका चौथा गाना रिलीज किया गया है. शाम 5 बजे सिद्धू के नए गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है. वही कल सुबह इस गाने का वीडियो भी रिलीज किया जाएगा. इसकी जानकारी रैपर डिवाइन ने अपने ऑफिशियली इंस्टाग्राम हैंडल से […]

Calendar Last Updated : 07 July 2023, 06:27 PM IST
Share:

Sidhu Moose Wala New Song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आज उनका चौथा गाना रिलीज किया गया है. शाम 5 बजे सिद्धू के नए गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है. वही कल सुबह इस गाने का वीडियो भी रिलीज किया जाएगा. इसकी जानकारी रैपर डिवाइन ने अपने ऑफिशियली इंस्टाग्राम हैंडल से दी है.

रैपर डिवाइन ने अपने ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, “दिल से … ये स्पेशल सॉन्ग है मेरे लिए. रैपर ने सिद्धू मूसेवाला के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है.” सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गीत को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है. आपको बता दें कि इससे पहले भी लीजेंड सिंगर सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग ‘SYL’, ‘वार’ और ‘मेरा ना’ फैंस के बीच उनकी मौजूदगी का एहसास करा चुकी हैं.

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका गाना ‘SYL’ रिलीज किया गया था जिसको लेकर काफी बवाल मचा था, जिसके बाद सरकार ने इस गाने को बैन कर दिया था. मूसेवाला का तीसरा गाना ‘मेरा ना’ 7 अप्रैल 2023 को लॉन्च हुआ था.

इस गाने को एक घंटे में ही 20 लाख व्यूज मिले थे और 7 लाख लोगों ने इस गाने को लाइक किया था और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किए थे. इस गाने में नाइजीरियन रैपर बरना बॉय रे के लिरिक्स शामिल थे. दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार का कहना है कि, अभी 40-45 गाने उनके पेंडिंग पड़े हैं, जो धिरे-धिरे फैंस के बीच लाए जाएंगे.

‘SYL’ सॉन्ग पर हुआ था विवाद –

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद 23 जून को उनका पहला गाना ‘SYL’ लॉन्च किया गया था. दरअसल, इस गाने में मूसेवाला ने पंजाब के पानी के मुद्दे को उठाया था. इस गाने के लॉन्च के 72 घंटे बाद ही 2.7 करोड़ व्यूज मिल गए थे. हालांकि इस सॉन्ग को भारत सरकार ने बैन कर दिया.

सम्बंधित खबर

Recent News