menu-icon
The Bharatvarsh News

सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा आगाशे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

ठाणे:  सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा आगाशे की बृहस्पतिवार को ठाणे में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आगाशे(73) सुबह की सैर से लौट रही थीं, तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.

Calendar Last Updated : 23 January 2025, 10:52 PM IST
Share:

ठाणे:  सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा आगाशे की बृहस्पतिवार को ठाणे में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आगाशे(73) सुबह की सैर से लौट रही थीं, तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.

उसने बताया कि आगाशे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

उन्होंने 28 वर्षों तक परमाणु ऊर्जा विभाग में काम किया और 2008 में उन्हें विभाग का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार मिला था.

वह 1981 से अपने पति श्रीपद आगाशे के साथ नेत्रदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए काम कर रही थीं.

अंतिम संस्कार से पहले ठाणे सिविल अस्पताल में उनका नेत्रदान कर दिया गया.

वह अंगदान को बढ़ावा देने में भी सक्रिय रूप से शामिल थीं.

सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने अपनी ऊर्जा नेत्रहीन छात्रों की मदद करने में लगा दी. पिछले एक दशक में, वह प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग और प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करने के अभियान में सक्रिय थीं.

वह बेसहारा बच्चों की देखभाल में भी शामिल थीं.

वह ‘‘धान्य बैंक’’ की सक्रिय सदस्य थीं, जो वंचित लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराती है.

उन्होंने समृद्धि पोरे निर्देशित फिल्म ‘‘प्रकाश वाता’’ में साधना आमटे की भूमिका भी निभाई, जिसमें अभिनेता नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे.

पुष्पा आगाशे के परिवार में उनके पति, पीटीआई के पत्रकार आशीष आगाशे सहित दो बेटे, दो बहुएं और एक पोता है.

(इस खबर को भारतवर्ष न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)

सम्बंधित खबर

Recent News