menu-icon
The Bharatvarsh News

जम्मू-कश्मीर में सेना के 6 जवान हुए घायल, नौशेरा में धमाका

नौशेरा के भवानी सेक्टर के मकड़ी इलाके के एक बारुदी सुरंग में हुआ विस्फोट, जिसमें सेना के 6 जवान घायल हो गए. जवान इलाज के लिए राजौरी के आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराए गए है. यह घटना जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में हुई थी, इससे पहले जम्मू के पुंछ में 9 दिसंबर, 2024 को विस्पोट हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था.

Calendar Last Updated : 14 January 2025, 04:25 PM IST
Share:

नौशेरा के भवानी सेक्टर के मकड़ी इलाके के एक बारुदी सुरंग में हुआ विस्फोट, जिसमें सेना के 6 जवान घायल हो गए. जवान इलाज के लिए राजौरी के आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराए गए है. यह घटना जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में हुई थी, इससे पहले जम्मू के पुंछ में 9 दिसंबर, 2024 को विस्फोट हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था.


जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के एक खदान में विस्फोट हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट भवानी सेक्टर के मकड़ी इलाके में हुआ है, जिसमें 6 सैन्यकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए राजौरी के आर्मी हास्पिटल ले जाया गया है. 

इससे पहले 9 दिसंबर, 2024 को जम्मू के पुंछ में एक विस्फोट में एक सैन्यकर्मी शहीद हो गया था. सेना के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि 25वीं राष्ट्रीय राइफल्स के हवलदार वी. सुब्बैया वरिकुंटा की पुंछ के थानेदार टेकरी इलाके में गशत के दौरान एक विस्फोट के फटने से मौत हो गई. सेना ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है. इसी बीच बारामूला जिले के पट्टन के पहलवान इलाके में एक आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया था.

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाबलों के पट्टन के पलहालन में आईईडी कि पहचान की और तुरंत एक बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को मौके पर भेजा गया और आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया.

कुपवाड़ा में धमाके में  2 सैन्यकर्मी घायल

अक्टूबर,2024 में कुपवाड़ा के एक खदान में विस्फोट हुआ था, जिसमें 2 सैन्यकर्मी घायल हुए थे. अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट तड़के करीब तीन बजे नियंत्रण रेखा के पास त्रेहगाम इलाके में हुआ. जब जवान गश्त पर थे. अधिकारियों ने पुष्टि की कि विस्फोट में दो जवान घायल हो गए थे. 
 

सम्बंधित खबर

Recent News