menu-icon
The Bharatvarsh News

‘रात जितनी अंधेरी होगी…’, लालू के 78 साल पूरे होने पर तेज प्रताप यादव ने शेयर किया खास पोस्ट

तेज प्रताप ने एक्स पर अपने पिता की एक दीवार पर बनी तस्वीर साझा की. तस्वीर में वे लालू की तस्वीर को छूते दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि रात जितनी अंधेरी होगी, सुबह उतनी ही करीब होगी.

Calendar Last Updated : 11 June 2025, 11:39 AM IST
Share:

Lalu Prasad Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन है. इस मौके पर उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने पोस्ट शेयर किया है, जिने सबका ध्यान खींचा है. परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप ने अपने पिता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक भावुक संदेश साझा किया.

तेज प्रताप ने एक्स पर अपने पिता की एक दीवार पर बनी तस्वीर साझा की. तस्वीर में वे लालू की तस्वीर को छूते दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि रात जितनी अंधेरी होगी, सुबह उतनी ही करीब होगी. इस पोस्ट में जन्मदिन की बधाई का जिक्र नहीं था. यह संदेश बिहार की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है.

बेटी ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

लालू यादव का आज 78 वां जन्मदिन है. इस मौके पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें 'सुपरमैन' कहकर बधाई दी. रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि हमारे पिता हमारी ताकत और मार्गदर्शक हैं. जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, पापा. लालू के समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी. पिछले महीने तेज प्रताप ने एक फेसबुक पोस्ट में अनुष्का नाम की महिला के साथ 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया था. जिसके बाद सितयासी गलियारों में हलचल बढ़ गई. लालू ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताते हुए तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित और परिवार से भी अलग कर दिया. 

तेज का पोस्ट परिवार के लिए बड़ा झटका

तेज प्रताप ने इस पोस्ट को लेकर दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था. उन्होंने कहा कि तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी. उनका मकसद उन्हें और परिवार को बदनाम करना था. लेकिन इस दावे ने विवाद को और हवा दी. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा गर्माया हुआ है. लालू का यह फैसला आरजेडी और यादव परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. तेज प्रताप पहले भी अपने बयानों और हरकतों से चर्चा में रहे हैं. उनके भाई तेजस्वी यादव पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. लेकिन तेज प्रताप की हरकतों ने परिवार और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है. बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में तेज प्रताप का यह प्रकरण आरजेडी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

सम्बंधित खबर

Recent News