menu-icon
The Bharatvarsh News

Satya Prem Ki Katha Box Office Day 1: फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने पहले दिन की अच्छी कमाई

Satya Prem Ki Katha Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satya Prem Ki Katha) गुरुवार 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए बकरीद का त्यौहार चुना, जिससे उन्हें फायदा होते हुए भी दिख […]

Calendar Last Updated : 30 June 2023, 02:10 PM IST
Share:

Satya Prem Ki Katha Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satya Prem Ki Katha) गुरुवार 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए बकरीद का त्यौहार चुना, जिससे उन्हें फायदा होते हुए भी दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

‘भूल भुलैया 2’ में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन नजर आए थे। दर्शकों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आई। फिल्म ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद यह जोड़ी एक बार फिर ‘सत्यप्रेम की कथा’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। लेकिन इस फिल्म को ‘भूल भुलैया 2’ जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इसके साथ ही फिल्म की पहले दिन की कमाई भी उसके मुकाबले कम है।

‘सैक्निल्क’ की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म मेकर्स ने बकरीद की छुट्टी पर इसे रिलीज किया था।

इस रोमांटिक प्रेम कहानी का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। गजराज राव और सुप्रिया पाठक कार्तिक के माता-पिता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन समीर स्कॉलर्स ने किया है।

सम्बंधित खबर

Recent News