menu-icon
The Bharatvarsh News

सत्य प्रेम की कथा का पहला गाना ‘नसीब से’ हुआ रिलीज, कार्तिक और कियारा ने लगाया गाने में रोमांस का तड़का

भूल-भुलैया 2 के बाद से कार्तिक और कियारा की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया है, ऐसे में इस जोड़ी ने एक बार फिर से फैंस की इच्छा को पूरा किया है और अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म भूल-भुलैया 2 में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक […]

Calendar Last Updated : 27 May 2023, 04:31 PM IST
Share:

भूल-भुलैया 2 के बाद से कार्तिक और कियारा की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया है, ऐसे में इस जोड़ी ने एक बार फिर से फैंस की इच्छा को पूरा किया है और अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

फिल्म भूल-भुलैया 2 में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को उनके फैंस ने खूब प्यार दिया था। अब फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है, वह यह कि एक बार फिर से कार्तिक और कियारा साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। जिसका उनके फैंस बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं।

अभी हाल ही में फिल्म के पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया था। जिसके बाद दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ गया है। इसी के साथ फिल्म मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘नसीब से’ (First song ‘Naseeb Se’) भी रिलीज कर दिया है।

गाने में नजर आई कार्तिक और कियारा की स्वीट कैमेस्ट्री –

‘सत्य प्रेम की कथा’ का पहला गाना ‘ नसीब से’ जैसे ही रिलीज हुआ, वह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की स्वीट सी कैमेस्ट्री को देखा जा सकता है, जिसमें दोनों ने रोमांस का तड़का लगा कर गाने में आग लगा दी है। उनके इस गाने को बर्फीली खूबसूरत वादियों में शूट किया गया है।

सम्बंधित खबर

Recent News