menu-icon
The Bharatvarsh News

जल्द गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने दिल्ली समेत कई राज्यों में किया बारिश का अलर्ट

IMD Issued Rain Alert:मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले पांच दिनों में बारिश हो सकती है.

Calendar Last Updated : 04 May 2024, 10:51 PM IST
Share:

IMD Issued Rain Alert: देश में इस बार अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिल गया था. ऐसे में मई का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की मार से और झुलसने लगे हैं. इस दौरान . उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है. इस बीच, दिल्ली के लोगों को अन्य राज्यों के मुकाबले राहत मिली हुई है. दिल्ली में अभी उस तरह की गर्मी नहीं पड़ रही है, जैसे कि पिछले साल मई के महीने में पड़ने लगी थी. 

बता दें, कि शनिवार के दिन  दिल्ली-एनसीआर में हल्के बाद छाए रहे. दिन के समय ठंडी हवाएं भी चलती रहीं. राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. ऐसे में आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

दिल्ली में बारिश होने की संभावना 

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,  शनिवार रात और रविवार के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 अप्रैल को 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आने वाले तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. 

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी  ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले पांच दिनों में बारिश हो सकती है. आज यानि शनिवार रात से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे. आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है.

इस के अलावा पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और अरुणांचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक चलेगा.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News