menu-icon
The Bharatvarsh News

Urfi Javed: उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़, नशे में धुत लड़कों ने की बदतमीजी

Urfi Javed: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद जो अपने कपड़ो और लुक्स को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार उनके साथ ऐसा कुछ हो गया जिसने सभी को हैरान कर दिया है. कुछ लोगों ने फ्लाइट में शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ बदतमीजी की. दरअसल उर्फी जावेद मुंबई से […]

Calendar Last Updated : 22 July 2023, 10:56 PM IST
Share:

Urfi Javed: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद जो अपने कपड़ो और लुक्स को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार उनके साथ ऐसा कुछ हो गया जिसने सभी को हैरान कर दिया है. कुछ लोगों ने फ्लाइट में शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ बदतमीजी की. दरअसल उर्फी जावेद मुंबई से गोवा जा रही थीं, इसी बीच लड़कों के एक ग्रुप ने फ्लाइट में उनके साथ बदसलूकी की. उर्फी ने खुद इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा शेयर की.

एक्ट्रेस उर्फी ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट किया है. जिसमे उन्होंने कुछ लोगों के चेहरे दिखाए है. उर्फी ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘कल एक फ्लाइट में मुंबई से गोवा का सफर करने के दौरान मुझे उत्पीड़न समना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि कुछ लोग गंदी बातें कर छेड़खानी कर रहे थे और नाम ले रहे थे.’

‘पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं’

उर्फी जावेद ने आगे अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए से बताया कि, ‘जब उन लोगों को अपने बचाव में जवाब दिया तो उनमें से एक बोला कि मेरे दोस्त नशे में हैं. नशे में होने का मतलब महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है. पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं.’

सम्बंधित खबर

Recent News