menu-icon
The Bharatvarsh News

Avon Newage साइकिल्स की बड़ी कामयाबी, MSMI मिनिस्ट्री ने दिया ZED गोल्डन प्रमाणपत्र

Avon Newage Cycles: यह सर्टिफिकेट उन इकाइयों को मान्यता देता है जो अपने उत्पादों की सर्वोच्च गुणवत्ता (शून्य दोष-शून्य प्रभाव) को प्राथमिकता देती हैं.

Calendar Last Updated : 25 December 2023, 11:22 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • एवन साइकिल्स को मिला ZED गोल्डन प्रमाणपत्र,
  • MSME मंत्रालय ने दिया सर्टिफिकेट

Avon Newage Cycles: एवन न्यूएज साइकिल ने अपने उच्च-स्तरीय उत्पादन के लिए माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के जेडईडी प्रमाणन में गोल्ड सर्टिफिकेट प्राप्त किया है. बता दें, कि यह सर्टिफिकेट उन इकाइयों को मान्यता देता है जो अपने उत्पादों की सर्वोच्च गुणवत्ता (शून्य दोष-शून्य प्रभाव) को प्राथमिकता देती हैं. इस दौरान स्वर्ण प्रमाणन प्राप्त करने के लिए इकाइयों में उन्नयन, प्रदूषण मानकों का पालन और कई अन्य संवर्द्धन की आवश्यकता का पालन करना पड़ता है. 

फेमस आठ इकाइयों में से 1 है एवन साइकिल्स लिमिटेड

एवन साइकिल्स लिमिटेड यह प्रतिष्ठित (फेमस) मान्यता प्राप्त करने वाली शहर की केवल आठ इकाइयों में से एक है.  इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एवन साइकिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक ऋषि पाहवा ने कहा, "एवन ग्रुप ने कुछ साल पहले विशेष रूप से हाई-एंड साइकिल बनाने के लिए एवन न्यूएज की शुरुआत की थी. लगभग 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, एवन साइकिल ने एक आधुनिक हाई-टेक स्थापित किया गया है. "

यूरोप में भी बढ़ी साइकिल की मांग 

बता दें, कि एक जानकारी के अनुसार यह इकाई यूरोप में साइकिल निर्यात करने के लिए तैयार है, जिसका लक्ष्य एवन न्यूएज के माध्यम से मार्च 2024 तक यूरोप में लगभग 200,000 साइकिल निर्यात करना है.  इस पहल का उद्देशय साइक्लिंग उद्योग में गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के प्रति एवन साइकिल्स लिमिटेड की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. 

सम्बंधित खबर

Recent News