menu-icon
The Bharatvarsh News

'ईशान को बॉलिंग दो...' के शोर से गूंजा अहमदाबाद का स्टेडियम, ईशान किशन का ड्रॉप से स्टार तक का सफर

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले से बीच फैंस ने सूर्यकुमार यादव से विकेटकीपर ईशान किशन से गेंदबाजी कराने की मांग की.

Calendar Last Updated : 10 March 2026, 01:39 PM IST
Share:

नई दिल्ली: अहमदाबाद में टी20 विश्व कप 2026 की जीत की खुमारी अभी तक देश के सिर नहीं उतरी है. पूरा देश अभी भी टीम इंडिया के उस अविश्वसनीय कारनामें की खुशी में डूबा हुआ है. टीम की जीत ने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दिया, लेकिन इस मुकाबले के दौरान एक भावुक कहानी भी सामने आई. 

इस विश्व कप अगर सबसे ज्यादा भावुक करने वाली कहानी किसी की रही तो वह भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन. लंबे समय से टीम इंडिया से ड्रॉप रहे ईशान ने इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया था. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद अब फाइनल मुकाबले का एक इमोशनल करने वाला वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैठे फैंस ईशान-ईशान की हूटिंग कर रहे  हैं. 

दर्शकों ने की दिलचस्प मांग

बता दें भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के दौरान एक मजेदार और भावुक करने वाला किस्सा हुआ. दरअसल फाइनल में भारत की गेंदबाजी के समय दर्शकों ने अचानक ईशान किशन से गेंदबाजी कराने की मांग शुरू कर दी. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और भारत की गेंदबाजी पूरी तरह हावी थी. इसी बीच स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों ने 'ईशान को बॉलिंग दो' के नारे लगाने शुरू कर दिए. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किशन बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे और भीड़ लगातार उन्हें गेंदबाजी करने के लिए कह रही थी. इस पर किशन ने मुस्कुराते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की ओर इशारा कर उनसे एक ओवर देने का मजाकिया अनुरोध भी किया, लेकिन अंततः उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला.

विश्व कप में बल्ले से मचाया शोर 

ईशान किशन ने इस पूरे टूर्नामेंट गेंदबाजों की खूब क्लास ली. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत को कई मैच में अकेले के दम पर जीत दिलाई. ईशान ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 35.22 की औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से   317 रन बनाए हैं. इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News