menu-icon
The Bharatvarsh News

AUS vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज कर ली. इंग्लैंड की […]

Calendar Last Updated : 09 July 2023, 08:45 PM IST
Share:

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज कर ली. इंग्लैंड की इस जीत के हैरी ब्रूक हीरो रहे. ब्रूक ने 93 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली, उनकी इस पारी में 9 चौके शामिल रहे.

हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी –

एशेज सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मात दी थी. वहीं अब तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने कंगारू टीम को मात दी. इस तरह 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है. वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो 251 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लिश की शुरुआत अच्छी रही. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्राउली ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े.

जैक क्राउली ने 55 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. जबकि बेन डकेट ने 41 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया. इसके अलावा जो रूट, बेन स्टोक्स, मोईन अली और जॉनी बेयरस्टो ने निराश किया. लेकिन हैरी ब्रूक ने क्रिस वोक्स के साथ 75 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. क्रिस वोक्स ने 32 रनों का अहम योगदान दिया.

ऐसा रहा तीसरे टेस्ट का हाल –

वहीं अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बात करें तो मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए. जबकि पैट कमिंस और मिचेल मार्श को 1-1 सफलता मिली. इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम पहली पारी में महज 263 रनों पर ढेर हो गई.

जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 237 रनों पर सिमट कर रह गई. इस तरह पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 26 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 224 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य था. इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर सीरीज की पहली जीत हासिल की.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News