menu-icon
The Bharatvarsh News

रन-आउट विवाद ने छेड़ी 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' पर बहस, सलमान आगा ने तोड़ी रन-आउट पर चुप्पी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में एक विवादित रन आउट देखने को मिला. जोकि नियमों के अनुसार तो बिलकुल सही था लेकिन इसने 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Calendar Last Updated : 14 March 2026, 01:03 PM IST
Share:

नई दिल्ली: मौजूदा समय में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दोनों टीमों के खेले गए दूसरे वनडे में एक रन-आउट की घटना ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी.

मैच के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा और बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज के बीच हुए विवाद ने सोशल मीडिया पर 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' को लेकर तीखी चर्चा शुरू कर दी. तकनीकी रूप से यह रन-आउट नियमों के तहत सही था, लेकिन जिस परिस्थिति में यह हुआ, उसने खेल की पारंपरिक खेल भावना पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रन लेने का इरादा नहीं था: आगा

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि उनका रन लेने का बिल्कुल भी इरादा नहीं था. उन्हें लगा कि गेंद पहले पैड और फिर बल्ले से टकराने के कारण रन-आउट का खतरा नहीं है. इसलिए वे केवल गेंद लौटाने के लिए आगे बढ़े थे. लेकिन शायद बांग्लादेश के कप्तान के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना तब हुई जब गेंद पहले आगा के पैड से टकराई और फिर बल्ले से लगी. आगा को लगा कि गेंद अब निष्क्रिय हो चुकी है, इसलिए उन्होंने उसे वापस गेंदबाज को देने की कोशिश की. इसी दौरान मिराज ने मौका देखकर बेल्स गिरा दीं और आगा को क्रीज से बाहर पाकर रन-आउट कर दिया.

पाकिस्तानी कप्तान ने जताई नाराजगी

इस पूरी घटना के बाद अब जाकर पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने स्वीकार किया कि मिराज का कदम नियमों के अनुसार वैध था. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर वे खुद उस स्थिति में होते तो शायद अलग फैसला लेते. उनके मुताबिक, ऐसी परिस्थिति में वे खेल भावना को प्राथमिकता देते. उन्होंने कहा कि अगर वह इस परिस्थिती में होते तो वह इसे खेल की भावना से जोड़कर देखते. 

मैदान पर हुई तीखी बहस

रन-आउट के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कुछ देर तक तीखी बहस भी हुई थी. आगा पवेलियन लौटते समय स्पष्ट रूप से नाराज दिखाई दे रहे थे. बाद में उन्होंने कहा कि उस समय की प्रतिक्रिया सिर्फ भावनाओं में आकर दी गई थी और उस पल का माहौल ही ऐसा था.

सम्बंधित खबर

Recent News