menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs IRE: जून में आयरलैंड के दौरे पर होगी टीम इंडिया, 19 साल बाद बेलफास्ट में वापसी

बीसीसीआई ने 21 मार्च को भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले 2 मैचों की टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम लंबे अंतराल के बाद आयरलैंड के दौरे पर जाएगा.

Calendar Last Updated : 21 March 2026, 11:32 AM IST
Share:

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम अब रेस मोड में है. अब खिलाड़ी महीने के अंत में शुरु हो रहे लोकप्रिय लीग आईपीएल 2026 में हिस्सा लेंगे. जोकि करीब 2 महीने तक चलने वाला है. लेकिन इसके बाद भारतीय टी20 टीम को एक बार फिर से इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में वापसी करना है. 

इसी कड़ी में बीसीसीआई ने 21 मार्च को भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले 2 मैचों की टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम लंबे अंतराल के बाद आयरलैंड के दौरे पर जाएगा. भारत करीब 19 साल बाद आयरलैंड के बेलफास्ट मैदान पर उतरने जा रही है. 

जून में आयरलैंड के दौरे पर होगी टीम इंडिया

शनिवार की सुबह बीसीसीआई ने भारत के आयरलैंड दौरे का ऐलान कर दिया है. जिसमें भारत और आयरलैंड को दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए जून में भिड़ना है. सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला 28 जून खेला जाना है. दोनों ही मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे खेले जाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम इस मैदान पर करीब 19 साल उतरेगी. 

 लंबे समय बाद बेलफास्ट वापसी

गौरतलब है कि भारत ने आखिरी बार 2007 में बेलफास्ट में मैच खेला था. इसके बाद टीम ने आयरलैंड का दौरा तो किया, लेकिन बेलफास्ट में खेलने का मौका नहीं मिला. अब 19 सालों के बाद टीम उसी मैदान पर वापसी करेगी, जिससे इस दौरे का महत्व और बढ़ गया है. बता दें दोनो टीमें आखिरी बार साल 2024 विश्व कप में भिड़ी थीं. 

इंग्लैंड दौरे की तैयारी

आयरलैंड के खिलाफ यह छोटी टी20 सीरीज इंग्लैंड दौरे की तैयारी के रूप में देखी जा रही है. भारत 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला की शुरुआत करेगा, ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ मैच खिलाड़ियों के लिए लय हासिल करने का अच्छा मौका होगा.

IND vs IRE T20 शेड्यूल

पहला  T20I मैच- 26 जून, शाम 7:30 बजे, बेलफास्ट
दूसरा T20I मैच- 28 जून, शाम 7:30 बजे, बेलफास्ट

सम्बंधित खबर

Recent News