menu-icon
The Bharatvarsh News

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, कप्तान होंगे रोहित शर्मा

IND vs SA Test Series: अफ्रीका में टीम इंडिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट से होगी.

Calendar Last Updated : 30 November 2023, 10:44 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान
  • टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे

IND vs SA Test Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने  साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है. टीम  के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे. साथ ही विराट कोहली और मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल किया गया है. 

अफ्रीका के दौरे पर जाएगी भारतीय टीम 

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी. अफ्रीका में टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट से होगी. 

टेस्ट सीरीज के लिए गेंदबाजों के नाम 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. वहीं ईशान किशन और के एल राहुल को विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह दी गई है. भारत के लिए तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के साथ शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है. वहीं स्पिन बॉलर में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा मौजूद है. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 

 रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और प्रसिद्ध कृष्णा. 

सम्बंधित खबर

Recent News