menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs ENG: भारतीय टीम को दोहरा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ये दोनों खिलाड़ी

IND vs ENG: विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जेडजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल बाहर हो गए हैं. इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी है.

Calendar Last Updated : 29 January 2024, 08:04 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • भारतीय टीम को लगा दोहरा झटका
  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए रवींद्र जेडजा और केएल राहुल

IND vs ENG, KL Rahul And Ravindra Jadeja Ruled 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 28 रन से मात दी. वहीं इस मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. बता दें, कि हार के बाद  इंडियन टीम को दोहरा झटका लगा है. विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जेडजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल बाहर हो गए हैं. इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी है. 

2 फरवरी को खेला जाएगा टूसरे टेस्ट का मुकाबला 

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं इस मैच से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है. बता दें, कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जेडजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल टूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. जडेजा को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, वहीं केएल राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द  की शिकायत की थी. लेकिन, बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनों खिलाड़ियों पर निगरानी रखे हुए है. 

दूसरे टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों को शामिल किया गया

इस दौरान भारतीय क्रिकेट चयन समिति ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए इंडियन टीम का हिस्सा बनाया है. लेकिन आवेश खान अपनी रणजी टीम मध्य प्रदेश के साथ बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर ही भारतीय टीम में शामिल होंगे. 

दूसरे टेस्ट के भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर, बल्लेबाज), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर, बल्लेबाज), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), रजत पाटीदार, आवेश खान, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार.

सम्बंधित खबर

Recent News