menu-icon
The Bharatvarsh News

बाबर आजम 'मेंटली अनफिट'! पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, पूर्व पाक क्रिकेटर ने खड़े किए टीम सेलेक्शन पर सवाल

इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट पर बड़ा सवाल खड़ा है. टीम संघर्षों से जूझ रही है. इसी बीच बाबर आजम को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने बाबर को मेंटलि अनफिट कह दिया है.

Calendar Last Updated : 16 March 2026, 11:07 AM IST
Share:

नई दिल्ली: इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट पर बड़ा सवाल खड़ा है. टीम संघर्षों से जूझ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट में एक साथ दो बड़ी चर्चाएं चल रही हैं. एक तरफ टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को लेकर उठ रहे सवाल और दूसरी तरफ बांग्लादेश के खिलाफ मिली सीरीज हार. ये दोनों ही सवाल चर्चा में है. बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

वहीं बाबर आजम लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. उन्हें पर्याप्त मौका दिया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी वह प्रदर्शन करने में नाकाम हो रहे हैं. इसी बीच चयनकर्ता आकिब जावेद ने खुलासा किया कि टी20 विश्व कप के दौरान बाबर आजम और फखर जमान चोट से जूझ रहे थे. इस बयान के बाद बासित अली ने कहा कि मैदान पर बाबर की शारीरिक परेशानी नजर नहीं आई, लेकिन नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए वे सहज नहीं दिखे.

बाबर आजम की फिटनेस और मानसिक स्थिति पर उठे सवाल

पाकिस्तान के पू्र्व क्रिकेटर बासित अली का मानना है कि बाबर आजम इस समय मानसिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं हैं. उनके मुताबिक ऐसे हालात में खिलाड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करना मुश्किल होता है.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि खिलाड़ी मानसिक रूप से दबाव में है तो उसे कुछ समय का आराम देना बेहतर विकल्प हो सकता है. बाबर आजम की मानसिक स्थिति पर सवाल उठा दिए हैं. जिसके बाद से बहस तेज हो गई है.

चयन प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

पूर्व क्रिकेटर ने आगे टीम चयन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि टीम चयन किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं होना चाहिए. बासित ने सवाल उठाया कि 15 खिलाड़ियों की टीम तय करने का अधिकार किसी एक के पास क्यों होना चाहिए. 

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने किया निराश

गौरतलब है कि हाल ही में हुए मेंस टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी निम्न था. टीम ने अपने अभियान की शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन बाद में जब उन्हें बड़े और अहम मुकाबले में प्रदर्शन करने की आवश्यकता थी तो टीम ने प्रदर्शन करने में नाकाम हो गई.

पाकिस्तान को उसके चीर प्रतिद्वंद्वी भारत ने करारी शिकस्त दी थी. उसके बाद पाकिस्तान सुपर 8 चरण पार करने में असफल रहे. 

सम्बंधित खबर

Recent News